Vedika Pinto Joins Prosit Roy New Film: 'मुसाफिर कैफे' फेम एक्ट्रेस वेदिका पिंटो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, एक्ट्रेस वेदिका पिंटो जल्द ही एक नई साइकोलॉजिकल रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें वह एक्टर लक्ष्य के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. 'मुसाफिर कैफे' से लोगों का ध्यान खींचने वाली वेदिका पिंटो अब इस फिल्म में लक्ष्य के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. हालांकि, अभी तक इस फिल्म का कोई नाम या टाइटल तय नहीं हुआ है. कहा जा रहा है कि जल्द ही मेकर्स सोशल मीडिया पर इस साइकोलॉजिकल रोमांस फिल्म के नाम की घोषणा करेंगे. चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं.

लव स्टोरी में होगा साइकोलॉजिकल ट्विस्ट

'मुसाफिर कैफे' में अपने काम से लोगों का ध्यान खींचने वाली वेदिका पिंटो अब एक नई कहानी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. लक्ष्य के साथ वेदिका को स्क्रीन पर देखना दर्शकों के लिए एक नया एक्सपीरियंस होगा. बता दें कि वेदिका और लक्ष्य की इस नई साइकोलॉजिकल रोमांटिक थ्रिलर फिल्म के डायरेक्टर प्रोसित रॉय हैं, जिन्होंने हाल ही में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर सीरीज 'राख' को डायरेक्ट किया था. प्रोसित रॉय इस बार पर्दे पर एक लव स्टोरी दिखाएंगे, जिसमें साइकोलॉजिकल ट्विस्ट देखने को मिलेगा. फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प होने वाली है. इस फिल्म में वेदिका और लक्ष्य एक-दूसरे के साथ इश्क लड़ाते नजर आएंगे.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी फिल्म?

प्रोसित रॉय के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में एक खूबसूरत लव स्टोरी के बीच साइकोलॉजिकल थ्रिलर ट्विस्ट देखने को मिलेगा. यही वजह है कि यह फिल्म एक एवरेज लव स्टोरी से अलग नजर आएगी. खबरों के मुताबिक, वेदिका पिंटो और लक्ष्य स्टारर यह फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है. मेकर्स इस फिल्म को अगले साल के अंत में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. बड़े पर्दे पर लक्ष्य और वेदिका की फ्रेश जोड़ी को देखना दर्शकों के लिए एक अलग अनुभव होने वाला है.