टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द भूतनी' को लेकर सु्र्खियों में बनी हुई हैं। मौनी रॉय का नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उनका बदला लुक देखकर लोग चौंक गए हैं। मौनी रॉय ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की थी, जिसमें उनका नया लुक देख फैंस का पारा हाई हो गया है और लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 14 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस करेंगे कार्तिक आर्यन? रूमर्ड गर्लफ्रेंड का कटा पत्ता!
मौनी रॉय का बदला हुलिया
'नागिन' फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय का एक वीडियो पैपराजी अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसमें मौनी का लुक काफी बदला हुआ लग रहा है। एक्ट्रेस मौनी रॉय इस वीडियो में बिखरे बाल और गाल और लिप्स काफी बदले हुए लग रहे हैं और एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। मौनी के इस वीडियो को देखकर लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
यूजर्स कर रहे कमेंट
मौनी रॉय के बदले लुक को देखकर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस ने फिर से प्लास्टिक सर्जरी करा ली है। एक यूजर ने लिखा, 'ब्यूटी कह गई अब गुब्बारा बन गई है हे भगवान लोग पागल हो गए हैं अजीब जुनून है फिलर्स का फूल के गुब्बारे बनते जा रहे हैं भगवान की छुट्टी पर चले जाना चाहिए इनका किआ हुआ कम अजकल किसी को पसंद नहीं आ रहा।' दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'चुड़ैल बन गई', तीसरे ने कहा, 'फिर सर्जरी',चौथे यूजर ने लिखा, 'अबे यार मैं तो पहचान ही नहीं पाई', तो एक ने लिखा, 'वह अपने चेहरे के साथ ऐसा क्यों करती रहती है?', तो किसी ने बोला, 'होंठ फिर से पतले हो गए लग रहा है।', तो किसी ने लिखा, 'सर्जरी की दुकान पूरी चेहरे का डिजाइन बन गया है।'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.