Mouni Roy on Her Sexuality Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. मौनी रॉय का जब से सूरज नांबियार के साथ तलाक हुआ है, तब से ही खबरों और सोशल मीडिया की हॉट टॉपिक बन गई हैं. तलाक के बाद मौनी कई वजहों से चर्चा में बनी रहीं. इसी बीच सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी सेक्सुएलिटी पर भी सवाल उठाए, जहां लोगों ने उनका नाम एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ जोड़ा. अब इन सभी लोगों को मौनी रॉय ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.
मैं गे हूं…
हाल ही में मौनी रॉय ने मोनिका शर्मा को दिए एक इंटरव्यू में सूरज नांबियार के साथ अपने तलाक और सोशल मीडिया पर उनकी सेक्सुएलिटी को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. इंटरव्यू में जब मोनिका शर्मा ने जब मौनी से पूछा कि क्या उन्होंने खुद के बारे में चल रही वाइल्ड अफवाह सुनी है, इस पर मौनी कहती हैं, 'ओह, कि मैं गे हूं.'
तलाक के बाद आई मुश्किलें
इसके बाद मौनी ने सूरज नांबियार से तलाक के बाद हुई परेशानियों के बारे में भी बात की. मौनी ने बताया कि सूरज से अलग होने के बाद उन्होंने काफी मुश्किलों और परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस मुसीबत के समय में उनके दोस्तों ने उनका बहुत साथ दिया. मौनी ने कहा, मैं खुद को बहुत ही खुशकिस्मत मानती हूं कि मेरे पास ऐसे दोस्त और परिवार वाले हैं, जो मेरे हमेशा मेरे साथ एक चट्टान की तरह खड़े रहते हैं.
मेरी गर्लफ्रेंड्स बेस्ट…
मौनी ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, 'मौनी ने अपनी फीमेल फ्रेंड्स को स्पेशल क्रेडिट दिया और कहा, ‘मुझे हमेशा से मेरी गर्लफ्रेंड्स का काफी अच्छा सपोर्ट रहा है. वो लोग हेमाशा मेरे साथ रही हैं, फिर चाहे मेरा वक्त अच्छा हो, बुरा हो या खराब हो. ऐसी मजबूत महिलाओं का आपके जीवन में होना बहुत जरूरी है. ऐसी औरतें जो हमेशा आपको आगे बढ़ाती हैं. मेरी गर्लफ्रेंड्स बेस्ट हैं.'