Mother's Day 2025: आज यानी 11 मई को पूरी दुनिया मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही है। इस दिन आप अपनी मां को स्पेशल फील करा उनके साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। हालांकि मां के बिना हर दिन अधूरा रहता है, लेकिन इस दिन आप अपनी मॉम को उनके खास होने का एहसास दिला सकते हैं। इस खास मौके पर आप उनको गिफ्ट देकर या फिर उनके साथ बैठकर मूवीज देखकर इस दिन और खास बना सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसी ही मूवीज लेकर आए हैं जिन्हें आप अपनी मॉम के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। ये मूवीज ओटीटी पर उपलब्ध हैं। चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: Mother’s Day Special: मां के नुस्खे बने सक्सेस की सीढ़ी, जानें इंडिया के टॉप शेफ्स ने क्या कहा
Mom
श्रीदेवी की इस मूवी में दिखाया गया है कि एक मां अपनी औलाद के लिए किस हद तक जा सकती है। मूवी में मां-बेटी की कहानी को बेहद खूबसूरत से दिखाया गया है। श्रीदेवी के साथ-साथ इस मूवी में सजल अली मुख्य भूमिका में हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Mimi
कृति सेनन की इस मूवी में भी मां की भूमिका को बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। मूवी में दिखाया गया है कि कैसे मां बनते ही एक लड़की की लाइफ पूरी तरीके से बदल जाती है। साथ ही वो अपने बच्चे के लिए अपने सपनों को भी त्याग देती है। ये भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
Mrs. Chatterjee vs Norway
रानी मुखर्जी की इस मूवी में भी एक मां की कहानी को दिखाया गया है। जो अपने बच्चों की कस्टडी वापस पाने के लिए जमीन आसमान एक कर देती है। इसे आशिमा छिब्बर ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Nil Battey Sannata
स्वरा भास्कर की ये कॉमेडी ड्रामा मूवी भी बेटी और मां की कहानी को दिखाती है। इसमें दिखाया गया है कि बच्चों की कामयाबी के पीछे मां का कितना बड़ा हाथ होता है। इसमें स्वरा के साथ-साथ लीड रोल में रिया शुक्ला हैं। इसे आप जी-5 पर देख सकते हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.