Mirzapur The Movie Box office Collection Day 4: 'मिर्जापुर द मूवी' (Mirzapur The Movie) ने बॉक्स ऑफिस पर सच में गर्दा उड़ा दिया है. पहले ही वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने पहले मंडे को ही 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. कालीन भैया और गुड्डू पंडित का यह ऑन-स्क्रीन स्वैग थिएटर्स में धमाल मचा रहा है. हर कोई फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है. आइए जानते हैं 'मिर्जापुर द मूवी' ने मंडे टेस्ट पास किया या नहीं और फिल्म का अबतक कुल नेट कलेक्शन कितना हो गया है…

4 दिनों में 100 करोड़ पार

'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी तूफानी रफ्तार से सबको हैरान कर दिया है. फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़, दूसरे दिन 32.00 करोड़ और तीसरे दिन (रविवार) 36.00 करोड़ की ब्लॉकबस्टर कमाई की. सोमवार को शाम 7 बजे तक 7.43 करोड़ का नेट कलेक्शन करते ही फिल्म का कुल आंकड़ा 101.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

मंडे टेस्ट में भी सुपरहिट

आमतौर पर वर्किंग डे यानी सोमवार को फिल्मों की कमाई में बड़ा ड्रॉप देखने को मिलता है, लेकिन 'मिर्जापुर द मूवी' का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है. चौथे दिन भी थिएटर्स में फैंस की तगड़ी भीड़ देखने को मिल रही है, जिससे फिल्म ने पहले ही सोमवार को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने का कारनामा कर दिखाया.

कल्ट स्टारकास्ट का भौकाल

डायरेक्टर गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा ने अपने आइकॉनिक रोल्स से स्क्रीन पर आग लगा दी है. उनके साथ अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी और राजेश तैलंग जैसे एक्टर्स की एक्टिंग की भी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.

---विज्ञापन---

नई एंट्रीज ने लगाया तड़का

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (Excel Entertainment) के बैनर तले बनी इस फिल्म में नए चेहरों ने भी काफी हाइप क्रिएट की है. जीतेंद्र कुमार, सोनल चौहान और रवि किशन के कैरेक्टर्स ने फिल्म के ड्रामा और एंटरटेनमेंट को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है.

'मिर्जापुर द मूवी 2' का हिंट

फिल्म के एंड में दिखाए गए 'पोस्ट-क्रेडिट सीन' ने पार्ट 2 को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है. सीन में दिव्येंदु और अली फजल का स्वीटी को लेकर लव-ट्रायंगल दिखाया गया है, जो सीक्वल की मेन स्टोरी बन सकता है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से 'मिर्जापुर द मूवी 2' का ऑफिशियल अनाउंसमेंट आना अभी बाकी है.

---विज्ञापन---