Ankita Konwar Birthday: एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. खासकर पत्नी अंकिता कोंवर के साथ उनकी बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आती है. दोनों के बीच 26 साल का उम्र का अंतर है, लेकिन उनकी केमिस्ट्री और आपसी समझ अक्सर लोगों को इंप्रेस कर जाती है. अब अंकिता के जन्मदिन के खास मौके पर मिलिंद ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया है.

पत्नी के लिए लिखा खास नोट

अंकिता कोंवर के जन्मदिन पर मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने पत्नी के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा. मिलिंद ने बताया कि अंकिता के उनकी जिंदगी में आने के बाद उनकी जिंदगी और भी खूबसूरत हो गई है.

---विज्ञापन---

मिलिंद ने पत्नी पर बरसाया प्यार

मिलिंद ने लिखा कि वह अपनी जिंदगी में कई चीजों के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं, लेकिन जब उन्हें अंकिता मिलीं तो उन्हें लगा कि कायनात ने उनके साथ कमाल कर दिया. उन्होंने अंकिता के साथ बिताए हर पल को प्यार, खूबसूरती और खुशी से भरा बताया.

अपने नोट में मिलिंद ने क्या लिखा?

मिलिंद ने यह भी कहा कि अंकिता के साथ जिंदगी बिताना उन्हें बेहद खूबसूरत और मजेदार सफर लगता है. दोनों के बीच कई चीजें कॉमन हैं और यही बात उनके रिश्ते को खास बनाती है.

---विज्ञापन---

'तुम मेरी जिंदगी में रोशनी लाती हो'

मिलिंद ने अपने पोस्ट में आगे अंकिता की खुशियों की कामना करते हुए लिखा कि वह उनके लिए वही सब चाहते हैं, जो अंकिता खुद अपने लिए चाहती हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि अंकिता उनके और अपने लिए हमेशा समझदारी भरे फैसले लेंगी.

पत्नी के साथ आने वाले पलों को लेकर एक्साइटेड एक्टर

एक्टर ने कहा कि वह आने वाले साल में अंकिता के साथ नए एक्सपीरियंस को लेकर काफी उत्साहित हैं. आखिर में उन्होंने पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंकिता उनकी जिंदगी में रोशनी लाईं हैं.

---विज्ञापन---

कब हुई थी दोनों की शादी

बता दें, कि मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने साल 2018 में शादी की थी. दोनों के बीच करीब 26 साल का उम्र का फासला है. मिलिंद 60 साल के हैं, जबकि अंकिता ने अपने इस जन्मदिन पर 35 साल की उम्र पूरी की है. बहरहाल, दोनों के बीच उम्र के इस अंतर के बावजूद दोनों बेहद खास बॉन्ड शेयर करते हैं. जिसपर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं.