TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Mika Di Vohti: मीका सिंह के स्वयंवर पर कपिल शर्मा ने उठाया सवाल, कही ये बात

Mika Di Vohti: फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) आजकल चर्चा में छाए हुए हैं। गौरतलब है कि सिंगिंग स्टार इन दिनों अपनी दुल्हनिया ढूंढ रहे हैं। इसी बीच मीका सिंह (Mika Singh Video) का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर: दरअसल मीका सिंह […]

Mika Di Vohti: फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) आजकल चर्चा में छाए हुए हैं। गौरतलब है कि सिंगिंग स्टार इन दिनों अपनी दुल्हनिया ढूंढ रहे हैं। इसी बीच मीका सिंह (Mika Singh Video) का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर: दरअसल मीका सिंह मीका अब अपनी जीवनसाथी की तलाश में जुट गए हैं।मीका का शो 'मीका दी वोटी Mika Di Vohti जल्द स्टार भारत पर शुरू होने वाला है उससे पहले स्टार भारत पर लगातार कुछ मज़ेदार प्रोमो शेयर किए जा रहे हैं।जिसमें मीका के दोस्त उन्हें अलग-अलग सलाह और शुभकामना देते दिख रहे हैं। और पढ़िए –  Hrithik Roshan Nani Passes Away: ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार     लेकिन इन सारे मस्तीभरे वीडियो के बीच कपिल शर्मा (Kapil Sharma) मीका सिंह की टांग खींचते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉमेडियन कहते हैं कि, 'लड़की कॉलेज से आकर खुश होकर बोलती है कि मां मेरे लिए मीका का रिश्ता आया है। इस पर लड़की की मां कहती हैं कि उसका रिश्ता मेरे लिए भी आया था। और पढ़िए – Shamshera Poster Look: ‘शमशेरा’ से रणबीर कपूर का लुक हुआ लीक, डकैत बने नजर आए एक्टर   इस मस्ती मजाक के बाद मीका अपनी दिल की बात बोलते नजर आते हैं। कपिल मीका से पूछते हैं कि क्या आप का शादी करने का दिल है? इस पर मीका कहते हैं कि हां बिल्कुल मैं शादी के लिए तैयार हूँ बस इंतजार है कि कब कोई खूबसूरत लड़की आए जिसे देख मेरे दिल की घंटी बजे।सोशल मीडिया पर मीका और कपिल की यह जुगलबंदी खूब वायरल हो रही है।   45 साल के मीका सिंह 12 लड़कियों में से एक को अपनी लेडीलव के रूप में चुनने के लिए बेताब हैं। शो में 12 लड़कियां भाग ले रही हैं, जो देश के अलग-अलग कोने से आएंगी और मीका सिंह के दिल में जगह बनाने की कोशिश करेंगी।देखना दिलचस्प होगा कि, मीका उन 12 लड़कियों में से किसे अपनी हमसफर चुनते हैं।  

यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here -  News 24 APP अभी download करें


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.