Masaba Gupta Daughter name: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने 3 महीने बाद अपनी बेटी का नाम रिवील किया है। लोहड़ी के खास दिन पर मसाबा ने अपनी और एक्टर सत्यदीप मिश्रा की बेटी की पहली झलक के साथ उनका नाम भी बताया है। मसाबा और सत्यदीप ने भी बॉलीवुड सेलेब्स की राह पर चलते हुए बेबी गर्ल को बहुत ही यूनिक नाम दिया है और उसका मतलब तो और भी खास है।
मसाबा की बेटी का यूनिक नेम (Masaba Gupta Daughter name)
मसाबा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका और उनकी बेटी का हाथ नजर आ रहा है। मसाबा ने हाथ में एक कड़ा पहना हुआ है, जिस पर 'मतारा' लिखा हुआ है। मसाबा ने अपनी नन्ही परी का नाम 'मतारा' लिखा है, जिसका मतलब भी नाम की तरह ही खूबसूरत है।
मसाबा ने लिखा खास नोट
मसाबा ने फोटो के साथ कैप्शन में नाम के बारे में कुछ जानकारी भी फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मतारा के साथ मेरे तीन महीने। यह नाम 9 हिंदू-देवियों की ऊर्जा को दर्शाता है। जो उनकी शक्ति और ज्ञान को जश्न मनाता है। साथ ही हमारी आंखों का तारा भी है।'
क्या है 'मतारा' का मतलब
बता दे कि 'मतारा' एक हिंदू नाम है और इसका संस्कृत में अर्थ मां या नर्स होता है और दूसरी तरफ पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह माता दुर्गा का दूसरा नाम है, जो मां के प्यार और सुरक्षा का प्रतीक है। वैसे मसाबा के अलावा कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने बच्चों के नाम देवी-देवताओं के नाम पर रखे हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.