Manoj Kumar Passed Away: अभिनेता मनोज कुमार के निधन से पूरे देश में शोक का माहौल है। आज सुबह दिग्गज एक्टर ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। अब उनके अंतिक संस्कार से जुड़ी डिटेल्स भी सामने आ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार कल यानी 5 अप्रैल को विलेपार्ले श्मशान भूमि पर किया जाएगा। वहीं कल दोपहर 12 बजे एक्टर की अंतिम विधि की जाएगी। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर के अंतिम संस्कार से जुड़ी सारी डिटेल्स।
यह भी पढ़ें: मनोज कुमार के ये 5 सुपरहिट गाने, आज भी फैंस के दिलों पर करते हैं राज
एक हफ्ते से अस्पताल में थे भर्ती
मनोज कुमार का पार्थिव शरीर आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ही रखा जाएगा। वहीं कल दोपहर 12 बजे एक्टर पंचतत्वों में विलीन हो जाएंगे। उनके परिवार के कुछ लोग अभी विदेश में हैं। इसलिए उनका अंतिम संस्कार कल करने का फैसला लिया गया है। मनोज कुमार की बीवी भी बीमार चल रही हैं। वहीं मनोज पिछले एक महीने से कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती थे। वो सांस लेने की तकलीफ से जूझ रहे थे।
आज भी गानों के दीवाने फैंस
एक्टर के निधन से इंडस्ट्री भी सदमे में है। बॉलीवुड को उन्होंने काफी-कुछ दिया है। उनकी एक्टिंग का आज भी हर कोई दीवाना है। वहीं अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले मनोज कुमार के गाने भी सुपरहिट हैं। आज भी लोग उनके गानों को बड़े ही प्यार से सुनते हैं।
पूर्व पीएम थे फैन
एक्टर को प्यार से इंडस्ट्री में भारत कुमार भी कहा जाता था। अपने जीवन में उन्होंने कई देशभक्ति मूवीज करके सबका दिल जीता है। यहां तक की पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने उनकी 'उपकार' मूवी देखकर खूब तारीफ की थी। इस मूवी को देखकर पूर्व प्रधानमंत्री भी उनके फैन बन गए थे।
यह भी पढ़ें: नहीं रहे मनोज कुमार, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ली अंतिम सांस
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.