Manoj Kumar Funeral: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं हैं। कल यानी 4 अप्रैल को एक्टर ने 87 की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसके बाद से ही फैंस के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड सदमे में है। उनके फैंस काफी भावुक दिखाई दे रहे हैं। वहीं आज 'भारत कुमार' पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। आइए आपको भी उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी सारी डिटेल्स बताते हैं।
यह भी पढ़ें: मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे धर्मेंद्र के साथ कई स्टार्स, आखों में नमी लिए दी अंतिम विदाई
कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?
एक्टर का आज यानी 5 अप्रैल को दोपहर 12 बजे विलेपार्ले श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। ये डिटेल्स उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने शेयर की। उनके अंतिम विदाई देने के लिए उनकी फैमिली और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता भी शामिल होंगे। बीते दिन उनकी फैमिली के कुछ सदस्य विदेश में थे इसलिए उनका अंतिम संस्कार आज किया जा रहा है।
फैन ने बनाई चारकोल पेंटिंग
वहीं बीते दिन अंतिम विदाई देने के लिए उनके कई बॉलीवुड के दोस्त पहुंचे। 'मेरा नाम जोकर' जैसी फिल्मों में मनोज कुमार के साथ काम कर चुके धर्मेंद्र भी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस मौके पर उनकी आंखें नम दिखाई दी। वहीं प्रेम चोपड़ा भी मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। वहीं दूसरी ओर एक फैन ने उनकी याद में चारकोल इमेज बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.