Manoj Bajpayee First Play Mahatma Gandhi Role in Untitled Film: बॉलीवुड के मंझे हुए एक्टर मनोज बाजपेयी को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है. दरअसल, मनोज बाजपेयी पहली बार एक बड़े पर्दे पर महात्मा गांधी का किरदार निभाने जा रहे हैं. नेशनल अवॉर्ड विनर मनोज जल्द ही एक ग्रिपिंग ड्रामा फिल्म के जरिए भारत की आजादी के उन 21 दिनों का राज खुलेंगे, जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों पता है. इस फिल्म के लिए डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा ने हाथ मिलिया है. चलिए आपको भी ये पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं.
अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा ने मिलिया हाथ
मनोज बाजपेयी जिस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार निभाने वाले हैं, उसे सुधीर मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं और अनुभव सिन्हा अपने बैनर बनारस मीडिया वर्क्स के तले प्रोड्यूस कर रहे हैं. 'मुल्क', 'आर्टिकल 15' और 'थप्पड़' जैसी दमदार बनाने वाले अनुभव सिन्हा अब बतौर प्रोड्यूसर भी अलग और असरदार कहानियों को पर्दे पर उतार रहे हैं. बतौर प्रोड्यूसर अनुभव सिन्हा का अगला प्रोजेक्ट दिग्गज फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा के साथ है. तीन बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुके सुधीर मिश्रा इस बार भारत की आजादी के 21 दिनों की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने वाले हैं.
आजादी की अनकही कहानी
हाल ही में, सुधीर मिश्रा ने अपनी फिल्म की कहानी के पीछे के अपने आइडिया के बारे में बताया और कहा, 'यह नई फिल्म इतिहास के एक अहम और दबे हुए हिस्से पर फोकस करती है, जिसका रिश्ता भारत की आजादी के दौरान महात्मा गांधी की जिंदगी के 21 दिन पर आधारिक है. उस समय जब देश आजादी की ओर बढ़ रहा था और दिल्ली सत्ता का केंद्र बन रही थी. उस वक्त गांधी ने एक ऐसा फैसला लिया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. उन्होंने वहां से दूर जाने का फैसला किया. लेकिन वहां से दूर जाना उनके लिए पीछे हटना नहीं था. उन्होंने खुद को एक नए रूप में ढाला. फिल्म की कहानी उस मशहूर फैसले के पीछे की असली वजह और गांधी की उस निजी यात्रा को दिखाएगी, जिसमें वह खुद अपने रास्ते को एक नए तरीके से तय कर रहे थे.'