Mallika Sherawat Break Silence on Bigg Boss 20 Entry Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इन दिनों करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' में नजर आ रही हैं, मल्लिका का गेम, फैशन सेंस और उनका बेबाक अंदाज बहुत पसंद आ रहा है. उनकी इस पर्सनैलिटी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं कि मल्लिका शेरावत 'द ट्रेटर्स सीजन 2' के बाद सलमान खान के हिट रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 20वें सीजन में नजर आएंगी. हालांकि, अब इन खबरों पर मल्लिका शेरावत का रिएक्शन सामने आया है. जहां फिल्म'मर्डर' की एक्ट्रेस ने 'बिग बॉस 20' के घर में जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया. मल्लिका ने कहा कि वो 'बिग बॉस' में कभी भी नहीं जाएंगी. चलिए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं.
बिग बॉस 20 में जाएंगी मल्लिका शेरावत?
एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को 'द ट्रेटर्स सीजन 2' में उनकी को-कंटेस्टेंट रहीं अभिषेक मलहान के साथ 2 सितंबर की सुबह मुंबई में देखा गया. यहां पैपराजी से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है कि वह 'द ट्रेटर्स सीजन 2' के बाद 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेंगी. वायरल वीडियो में पैपराजी ने उनसे पूछा कि क्या वह 'बिग बॉस 20' में एंट्री करेंगी या भविष्य में इस शो का हिस्सा बनने के बारे में सोच रही हैं? इस पर मल्लिका ने तुरंत जवाब दिया, 'नहीं।' उन्होंने आगे कहा, 'नहीं, मैं तो नहीं जाऊंगी.' इस पर उनके साथ खड़े अभिषेक मलहान ने कहा, 'आपको जाना चाहिए.'
अभिषेक मलहान ने दी बिग बॉस में जाने की सलाह
इसके बाद मल्लिका ने अभिषेक से पूछा, 'तुम्हें ऐसा क्यों लगता है कि मैं बिग बॉस के लिए बिल्कुल ठीक रहूंगी?' इसके जवाब में अभिषेक ने कहा, 'मैं बता रहा हूं, इनमें बिग बॉस का माहौल है.' अभिषेक के मुताबिक, मल्लिका में रियलिटी शो का लेवल बढ़ाने वाली पर्सनैलिटी और एनर्जी है. हालांकि, मल्लिका ने साफ कर दिया कि वह इस शो में जाने के मूड में नहीं हैं.
पहले भी मिल चुका है बिग बॉस का ऑफर
बता दें कि मल्लिका शेरावत को पहले भी 'बिग बॉस' का ऑफर मिल चुका है. पिछले साल भी उन्होंने शो में हिस्सा लेने की अफवाहों को खारिज कर दिया था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं बिग बॉस नहीं कर रही हूं और कभी नहीं करूंगी.' मल्लिका पहले भी बता चुकी हैं कि उन्होंने 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शोज के ऑफर ठुकरा दिए थे, क्योंकि उन्हें इन शोज का कॉन्सेप्ट पसंद नहीं आया. एक्ट्रेस का कहना है कि वह ऐसे शो का हिस्सा बनना पसंद करेंगी, जिसमें यात्रा, रोमांच, खाना या सार्थक बातचीत जैसी चीजें हों.