Malaika Arora Visit Hospital For Salim Khan: बॉलीवुड की चकाचौंध के बीच कभी-कभी ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो दिल को छू जाती हैं. सलमान खान के पिता सलीम खान की तबियत खराब है, जिसके बाद कई बड़े सेलेब्स उनसे मिलने के लिए पहुंच रहें हैं. इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा मलाइका अरोड़ा की रही, जो रिश्तों की कड़वाहट को पीछे छोड़कर अपने रिश्ते को निभाती नजर आईं हैं.

मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. खान परिवार के लिए यह मुश्किल घड़ी है और हर शुभचिंतक उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है. इसी बीच, अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के साथ अस्पताल पहुंचीं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मलाइका को काफी गंभीर हालत में देखा गया. वह कार से उतरीं और सीधे अस्पताल के अंदर चली गईं. भले ही अरबाज और मलाइका का कानूनी रिश्ता साल 2017 में खत्म हो गया हो, लेकिन अपने पूर्व ससुर का हाल जानने अस्पताल पहुंचना यह साबित करता है कि उनके दिल में आज भी उस परिवार के लिए सम्मान और जगह बरकरार है.

---विज्ञापन---

मलाइका और अरबाज की शादी

मलाइका और अरबाज की शादी साल 1998 में हुई थी और करीब 19 साल साथ रहने के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया. हालांकि, उन्होंने हमेशा अपने बेटे अरहान की परवरिश को प्रायोरिटी दी और इसी वजह से उन्हें अक्सर साथ भी देखा जाता है. मलाइका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि शादी टूटने का मतलब यह नहीं कि आप उस परिवार से पूरी तरह नाता तोड़ लें जिसने आपको सालों तक प्यार दिया. सलीम खान के लिए मलाइका की यह चिंता दिखाती है कि वे आज भी खुद को उस घर का हिस्सा मानती हैं. फिलहाल, पूरा बॉलीवुड और फैंस सलीम खान की सलामती की दुआ कर रहे हैं.

अरबाज खान की दूसरी शादी

अरबाज ने 2023 में शूरा खान से दूसरी शादी की और साल 2025 में वे एक बेटी के पिता बने. लेकिन तलाक के बाद मलाइका लंबे समय तक अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहीं, लेकिन हाल ही में उनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को चौंका दिया.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---