TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Malaika Arora के इस करीबी पर Arjun Kapoor ने लुटाया प्यार, क्या फिर से करीब आ रहे हैं लव बर्ड?

Arjun Kapoor Malaika Arora : अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते कुछ दिनों से ब्रेकअप की खबरों की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। वहीं अब दोनों के ब्रेकअप की खबरों पर फुलस्टॉप लग गया है। खास बात तो ये है कि ये फुलस्टॉप किसी और ने नहीं बल्कि खुद अर्जुन ने ही बड़े मजेदार […]

Image Credit :Googe
Arjun Kapoor Malaika Arora : अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते कुछ दिनों से ब्रेकअप की खबरों की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। वहीं अब दोनों के ब्रेकअप की खबरों पर फुलस्टॉप लग गया है। खास बात तो ये है कि ये फुलस्टॉप किसी और ने नहीं बल्कि खुद अर्जुन ने ही बड़े मजेदार अंदाज में लगाया है। दरअसल मलाइका अरोड़ा की एक पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने इस तरह से प्यार लुटाया है कि अब हर कोई कन्फूयज हो रहा है आखिर इनके बीच चल क्या रहा है। लोगों का कहना है कि दोनों के ब्रेकअप की खबरें सही हैं या मबहज अफवाह है?

दोनों के बीच है सब ठीक!

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कहे जाने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने ब्रेकअप की खबरों की वजह से चर्चाओं में है। दरअसल कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। इसके साथ मलाइका हाल ही में एक क्रिप्टिक कोट वाली टी शर्ट पहने स्पोर्ट हुई थी। इन्हीं सब वजहों के बाद से मलाइका और अर्जुन की ब्रकअप की खबरों को हवा मिल गई थी। इसी बीच अर्जुन कपूर ने भी कुछ ऐसा कर दिया है जिसके बाद फैंस का कहना है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। यह भी पढ़ें : ‘हमारी 50 साल की दोस्ती चली गई’ गीतकार देव कोहली के अंतिम संस्कार पर बोले उनके अजीज दोस्त

अर्जुन ने किए ये कमेंट

दरअसल, बीते दिन   International Dog Day के मौके पर मलाइका ने अपने पेट डॉग casper के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की थी। रील में मलाइका अपने डॉग के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा की इसी पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने कमेंट किया है। बता दें अर्जुन कपूर ने मलाइका की पोस्ट पर एक नहीं बल्कि दो-दो कमेंट किए हैं। एक्टर ने मलाइका की पोस्ट पर प्यार लुटाते हुए लिखा- आपके जीवन का असली सितारा casper। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने अपने दूसरे कमेंट में casper के लिए लिखा- हैंडसम बॉय। मलाइका का ये पोस्ट और उसपर यर अर्जुन कपूर का कमेंट दोनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

ब्रेकअप की खबरों ने पकड़ा जोर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर ही अपने रिलेशनशिप को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होते रहते है लेकिन ट्रोलर्स की बातों का कपल पर कोई खास असर नहीं पड़ता है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ पार्टी करते और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते स्पॉट किए जाते थे। मगर बीते कुछ वक्त से दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। अभी भी दोनों ने ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी साधी हुई है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.