मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को करीब पांच साल तक डेट किया था और दोनों लंबे वक्त तक अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहे. दोनों की जोड़ी को भी लोग काफी पसंद करते थे. हालांकि, सालों तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने से पहले उनका रिश्ता टूट गया. इसी बीच अर्जुन के साथ एक्ट्रेस का ब्रेकअप क्यों हुआ, इसे लेकर एक दावा सामने आया है. इतना ही नहीं, अर्जुन संग ब्रेकअप के बाद अब मलाइका का नाम डायमंड बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ भी जोड़ा जा रहा है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

आखिर क्यों हुआ मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप

दरअसल, ‘हिंदी रश’ के साथ बातचीत के दौरान विक्की लालवानी ने मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने कपल के ब्रेकअप की वजह के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया, “मलाइका और अर्जुन का रिश्ता ऑफिशियली खत्म होने से करीब 8-10 महीने पहले से ही उनके रिश्ते के टूटने की अफवाहें आ रही थीं. मुझे अपने सूत्रों से पता चला था कि दोनों के बीच दरार शादी को लेकर आई थी. मलाइका शादी करना चाहती थीं, लेकिन अर्जुन इसके लिए तैयार नहीं थे या फिर वह शादी नहीं करना चाहते थे. लेकिन उस वक्त मलाइका शादी करना चाहती थीं. इस वजह से दोनों के बीच खटास आई. मुझे लगता है कि दोनों के ब्रेकअप की यही वजह थी.”

---विज्ञापन---

आज भी मलाइका से प्यार करते हैं अर्जुन

उन्होंने आगे कहा, “वरना दोनों एक-दूसरे के प्यार में काफी थे. मुझे लगता है कि अर्जुन अभी भी मलाइका से प्यार करते होंगे. उनका रिश्ता महज टाइमपास नहीं था, बल्कि दोनों का रिश्ता काफी सच्चा और गहरा था. लंबे समय तक दोनों साथ थे. मलाइका उस वक्त अर्जुन को काफी ज्यादा पसंद करती थीं. मुझे यकीन है कि वह अभी भी उन्हें पसंद करती होंगी. लेकिन हर रिश्ते का सुखद अंत नहीं होता.”

मलाइका और हर्ष की डेटिंग पर बोले विक्की लालवानी

इस बीच विक्की लालवानी ने मलाइका और हर्ष मेहता को लेकर चल रही डेटिंग की अफवाहों पर भी बात की. उन्होंने इस बारे में कहा, “अभी सुनने में आता है कि मलाइका बिजनेसमैन हर्ष मेहता संग रिश्ते में हैं. लेकिन मैं इसे लेकर श्योर नहीं हूं. इंडस्ट्री में कहने वाले लोग कहते हैं कि मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता कपल हैं.” बता दें कि सोशल मीडिया पर मलाइका और हर्ष की डेटिंग की अफवाहें चल रही हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

---विज्ञापन---

कौन हैं हर्ष मेहता?

हर्ष मेहता की बात करें तो वह एक डायमंड मर्चेंट हैं. इसके अलावा हर्ष सैंकस मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. बिजनेसमैन की उम्र 33 साल बताई जा रही है, जबकि मलाइका 52 साल की हैं। दोनों के बीच उम्र का 19 साल का अंतर है.

यह भी पढ़ें- Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा को क्यों पसंद आते हैं उम्र में छोटे पार्टनर? सामने आई चौंकाने वाली वजह

---विज्ञापन---