मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां 8 अक्टूबर को दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया वहीं अब इंडस्ट्री के दिग्गज म्यूजीशियन और मशहूर रॉक गिटारिस्ट महेश तिनैकर के निधन की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है, एक ही हफ्ते में दो दिग्गज का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए गहरी क्षति है.
महेश तिनैकर का 63 की उम्र में निधन
बता दें, महेश तिनैकर का निधन 63 की उम्र में निधन हुआ है. वो रॉक बैंड 'रॉक मशीन' के फाउंडर मेंमर थे, जिन्हें बाद में 'इंडस क्रीड' के नाम से पहचान मिली. उनके निधन की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है और उनके करीबी जैसे फरहान अख्तर और विशाल ददलानी समेत कई कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
63 साल की उम्र में महेश तिनैकर ने ली आखिरी सांस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश तिनैकर का 15 अक्टूबर को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया. वह एक बेहतरीन गिटारिस्ट होने के साथ-साथ म्यूजिक टीचर भी थे. भारतीय रॉक म्यूजिक को नई पहचान दिलाने में उनका अहम योगदान रहा. उनके निधन की खबर से संगीत प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. सोशल मीडिया पर फैंस भी उन्हें याद कर रहे हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं.
फरहान अख्तर ने दी श्रद्धांजलि
महेश तिनैकर के निधन से बॉलीवुड एक्टर, सिंगर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर भी दुखी हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महेश की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया. फरहान ने तस्वीर के साथ लिखा, 'रेस्ट इन पीस भाई. महेश तिनैकर.' उनका यह छोटासा संदेश संगीत की दुनिया के इस दिग्गज कलाकार के प्रति उनके सम्मान और दुख को बयां कर रहा है.
विशाल ददलानी का छलका दर्द
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी ने भी महेश तिनैकर के निधन पर भावुक पोस्ट शेयर की. उन्होंने उन्हें भारतीय रॉक म्यूजिक का सच्चा दिग्गज बताते हुए कहा कि महेश ने आने वाले रॉक संगीतकारों के लिए एक नया रास्ता बनाया था.
विशाल ने लिखी दिल छू लेने वाली बातें
विशाल ने लिखा कि महेश एक प्रेरणादायक और अग्रणी संगीतकार थे. उन्होंने उनके साथ मंच साझा करने और सार्वजनिक रूप से उन्हें धन्यवाद देने का मौका मिलने पर खुद को भाग्यशाली बताया. विशाल ने महेश के परिवार और उनके करीबियों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की.
'रॉक मशीन' से बनाई खास पहचान
महेश तिनैकर ने साल 1984 में 'रॉक मशीन' बैंड की शुरुआत की थी. बाद में यही बैंड 'इंडस क्रीड' के नाम से मशहूर हुआ. बैंड में उदय बेनेगल, जुबिन बालापोरिया, मार्क सेलविन, जयेश गांधी और मार्क मेनेजेस जैसे कलाकार शामिल थे.