दीवाली के त्योहार की रौनक पूरे देश में दिखाई दे रही है, इस बीच मुंबई में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दीवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे चमकते नजर आए, लेकिन इस बीच जब धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित की एंट्री हुई तो मानों लाइमलाइट ही लूट ली हो, लेकिन यहां बात उनकी नहीं… बल्कि उनके बड़े बेटे अरिन की हो रही है, जिन्होंने अपनी मम्मी और पापा के साथ धांसू एंट्री ली, लेकिन पूरा ध्यान खिंच गया उनके साथ पहुंची खूबसूरत लड़की पर, जिसे अरिन की गर्ल फ्रेंड बताया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर मची हलचल

पार्टी में अरिन इस गर्ल का हाथ थामे नजर आए. दोनों की केमिस्ट्री और रोमांटिक अंदाज ने हर किसी को हैरान कर दिया. अरीन की नजर उससे हटती ही नहीं नजर आई, तो वहीं अब सोशल मीडिया पर माधुरी के रिएक्शन को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है.

गर्लफ्रेंड का हाथ थामे पहुंचे अरिन

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ पहुंची थीं. इस दौरान उनके बेटे अरिन भी उनके साथ नजर आए, लेकिन अरिन की एंट्री ने सबको चौंका दिया. वह अकेले नहीं, बल्कि एक खूबसूरत लड़की का हाथ थामे पार्टी में पहुंचे थे. इस मिस्ट्री गर्ल का नाम खुशी बताया जा रहा है. हालांकि, उनके बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

गर्लफ्रेंड पर प्यार लुटाते दिखे माधुरी के लाडले

पार्टी के रेड कारपेट पर अरिन और खुशी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली. अरिन ने खुशी का हाथ थामकर पैपराजी के सामने एंट्री की. इस दौरान उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान थी. वह बार-बार खुशी की तरफ देखते नजर आए. वहीं, ब्लैक लहंगे में खुशी भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं. दोनों ने साथ में कैमरे के सामने पोज दिए और काफी कंफर्टेबल दिखाई दिए.

तस्वीरों पर आए जमकर रिएक्शन

उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. फैंस इसे अरिन का अपनी गर्लफ्रेंड को पब्लिकली इंट्रोड्यूस कराने का अंदाज बता रहे हैं.

क्या बेटे की गर्लफ्रेंड से खुश नहीं हैं माधुरी?

अरिन और खुशी को साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने माधुरी को बधाई देना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने तो अभी से एक्ट्रेस को सास बनने की बधाई दे दी. वहीं, कुछ यूजर्स ने पार्टी के दौरान माधुरी के रिएक्शन पर ध्यान दिया.

बेटे की पसंद से खुश नहीं माधुरी दीक्षित?

दरअसल, जब माधुरी, श्रीराम नेने, अरिन और खुशी एक साथ पोज देते नजर आए, तो कुछ लोगों का दावा है कि एक्ट्रेस ने खुशी की तरफ खास ध्यान नहीं दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चाएं शुरू हो गईं कि शायद माधुरी को बेटे की पसंद पसंद नहीं आई.

अरिन और खुशी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल

हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है, यह कहना मुश्किल है. माधुरी या उनके परिवार की तरफ से इस मामले पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. फिलहाल, अरिन और खुशी की केमिस्ट्री ने दिवाली पार्टी की सारी लाइमलाइट चुरा ली है.