रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. जिसका डायरेक्शन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं, सुबह फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था, अब मेकर्स ने दूसरा पोस्टर आउट किया गया है, जिसमें रणबीर का इंटेस्ट लुक देख इंटरनेट पर तूफान आ गया है.

'लव एंड वॉर' से दूसरा पोस्टर आउट

फिल्म के पहले पोस्टर के बाद अब सामने आए दूसरे पोस्टर में रणबीर कपूर बिल्कुल अलग और बेहद इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में रणबीर एक नीली कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं. उनके चेहरे पर गंभीरता और आंखों में एक अलग ही तेवर नजर आ रहा है. रणबीर का यह लुक उनके अब तक के कई किरदारों से काफी अलग दिखाई दे रहा है. यही वजह है कि पोस्टर सामने आते ही फैंस की नजरें उन पर टिक गई हैं.

---विज्ञापन---

संजय की फिल्म में दिखती है भव्यता

संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों की भव्यता, शानदार विजुअल्स और दमदार कहानी कहने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं. 'लव एंड वॉर' के पोस्टर्स में भी उनकी खास स्टाइल की झलक साफ दिखाई दे रही है. दूसरे पोस्टर के साथ फिल्म के माहौल और रणबीर के किरदार को लेकर भी लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है.

पोस्ट में कैसा दिखा रणबीर का अंदाज?

पोस्टर में रणबीर का लुक जितना शांत नजर आ रहा है, उतना ही रहस्यमयी भी है. उनके चेहरे के एक्सप्रेशन देखकर फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर फिल्म में उनका किरदार किस तरह का होने वाला है. पोस्टर के साथ फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है, जो भंसाली की फिल्मों वाली भव्य और इंटेंस फील देता है.

---विज्ञापन---

बड़े सितारों से सजी फिल्म

'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में हैं. तीनों सितारों की जोड़ी पहली बार इतने बड़े प्रोजेक्ट में साथ नजर आएगी. फिल्म को लेकर अभी से काफी बज बना हुआ है और हर नए पोस्टर या अपडेट के साथ फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें, संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी दुनियाभर में रिलीज की जाएगी. अब देखना होगा कि रणबीर का यह इंटेंस अवतार फिल्म में क्या कहानी लेकर आता है.

---विज्ञापन---