Love And War Ranbir Kapoor First Look Poster Released: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर फैंस लंबे समय से एक्साइटेड हैं. फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे तीन बड़े सितारे पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं. अब मेकर्स ने दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है.

रणबीर का दिखा बिल्कुल नया अंदाज

'लव एंड वॉर’ के फर्स्ट लुक में रणबीर कपूर बेहद अलग अवतार में नजर आ रहे हैं. उनका लुक पहले देखे गए किरदारों से काफी अलग दिखाई दे रहा है. पोस्टर में रणबीर के एक्सप्रेशन और उनका पूरा अंदाज फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाने वाला है. संजय लीला भंसाली की फिल्मों में जिस तरह किरदारों के लुक और विजुअल्स पर बारीकी से काम किया जाता है, उसकी झलक इस पोस्टर में भी साफ दिखाई देती है.

---विज्ञापन---

रणबीर के लुक ने किया इंप्रेस

रणबीर के फर्स्ट लुक के साथ फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. विजुअल्स के साथ BGM का तालमेल पोस्टर को और प्रभावशाली बना रहा है. भंसाली की फिल्मों में कहानी के साथ-साथ म्यूजिक की भी खास भूमिका होती है और 'लव एंड वॉर' में भी इसकी झलक अभी से देखने को मिल रही है.

पोस्टर ने बढ़ाई फिल्म की एक्साइटमेंट

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रणबीर का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'वो रुतबा, वो रब, वो जुनून! 21 जनवरी 2027 को संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर. आपसे फिल्म में मिलते हैं!' पोस्टर के सामने आने के बाद अब फैंस फिल्म से जुड़े दूसरे अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

पोस्ट देख फैंस की बढ़ी उत्सुक्ता

संजय लीला भंसाली जब रोमांस और ड्रामा को बड़े पर्दे पर पेश करते हैं तो उनकी फिल्मों का अंदाज हमेशा खास रहता है. ऐसे में 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की जोड़ी को देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है. फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं. 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी.