Lara Dutta Father Passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता के घर से बुरी खबर सामने आई है। पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस लारा दत्ता के सिर से उनके पिता का साया उठ गया है। लारा दत्ता के पिता और विंग कमांडर एल.के दत्ता का निधन हो गया है और इस खबर से एक्ट्रेस के फैंस को अचानक झटका लगा है। एक्ट्रेस और उनके परिवार के लिए ये बेहद ही मुश्किल वक्त है।
यह भी पढ़ें: Miss World 2025 की फाइनलिस्ट बनीं नंदिता गुप्ता, छोटी बहन ने कहा- ‘दीदी क्राउन को घर लेकर आओ’
लारा दत्ता के पिता का हुआ निधन
लारा दत्ता अपने पिता के बहुत करीब थीं और इस महीने की शुरुआत में ही उन्होंने अपने पिता का 84वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने उनके लिए एक दिल छू लेना वाला पोस्ट भी शेयर किया था। लारा दत्ता ने नम आंखों से अपने पिता का अंतिम विदाई दी, उनका अंतिम संस्कार से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कार के पास खड़ी हैं और उनके चेहरा उतरा हुआ है।
नम आंखों से पिता को दी अंतिम विदाई
लारा दत्ता के पति महेश भूपति इस दुख की घड़ी में उनका सहारा बने। वीडियो में देखा जा सकता है कि लारा एक साइड खड़ी हैं और महेश ही अर्थी को कंधा दे रहे हैं। लारा दत्ता की आंखे नम है और आंसू के साथ ही एक्ट्रेस ने पिता को आखिरी विदाई दी।
पिता के बेहद करीब थीं लारा दत्ता
हर बेटी अपने पिता के करीब होती है, उसी तरह लारा भी अपने पिता के बहुत क्लोज थीं। लारा ने 12 मई को इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने पिता के नाम एक नोट साझा किया था। उसमें लारा ने लिखा था, 'कल भावनाओं का उतार-चढ़ाव भरा दिन था... 12 मई... मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन! सिर्फ़ मेरे पिताजी का जन्मदिन ही नहीं, बल्कि 25 साल पहले जिस दिन मैंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था!समय निश्चित रूप से उड़ता है!कल मैंने अपने पिता के जीवन का जश्न मनाने के लिए पूजा की। यह अच्छी तरह से जानते हुए कि जीवन कितना नाजुक है, ब्रह्मांड द्वारा हमें दिए गए गिफ्ट्स को स्वीकार करना और उनके लिए आभारी होना अहम है।'
यह भी पढ़ें: TV के ‘राधाकृष्ण’ को रियल लाइफ में हो गया था प्यार? अब एक्टर ने खुद बताया सच
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.