TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Kushi Box Office Collection Day 5: पांचवे दिन ही ढेर हुई समांथा और विजय की ‘कुशी’, किया इतने करोड़ का बिजनेस

Kushi Box Office Collection Day 5: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) और समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की फिल्म कुशी ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई हुई है। फिल्म ने 1 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। समांथा और विजय की जोड़ी को फैंस ने बेहद पसंद किया है। […]

Image Credit: Google
Kushi Box Office Collection Day 5: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) और समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की फिल्म कुशी ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई हुई है। फिल्म ने 1 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। समांथा और विजय की जोड़ी को फैंस ने बेहद पसंद किया है। मूवी को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं लेकिन फिल्म की हर दिन बंपर कमाई हो रही है। अब कुशी का पांचवे दिन का बॉक्स ऑफिस भी कलेक्शन सामने आ गया है। यह भी पढ़ें: डायरेक्टर ने काम के बदले की रखी अश्लील शर्त, मना करने पर फिल्मों से किया OUT, एक्ट्रेसस का छलका दर्द

‘कुशी’ ने पांचवें दिन भी किया अच्छा प्रदर्शन  (Kushi Box Office Collection Day 5)

1 सितंबर को कुशी ने सिनेमाघरों में एंट्री मारी थी। अब फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। जहां गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 ने थिएटर पर धमाका मचा हुआ हैं वहीं कुशी ने अपनी पकड़ मजबूत की हुई है। जैसे कि आप जानते ही हैं फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं तो इसका कलेक्शन भी सामने आ गया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु की कुशी का कलेक्शन पांचवें दिन 2 करोड़ रहा। अब  फिल्म का टोटल कलेक्शन 39.40 करोड़ हो गया है। [embed]

कुशी ने किया अब तक इतना कलेक्शन

1 सितंबर 15.25 करोड़ 2 सितंबर 10 करोड़ 3 सितंबर 9.9 करोड़ 4 सितंबर 4 करोड़ 5 सितंबर  2 करोड़ टोटल कलेक्शन  39.40 करोड़ [embed]

ये है ‘कुशी’ की कहानी

बात फिल्म कुशी की कहानी की करें तो, ये विप्लव और आराध्या की कहानी है जो कश्मीर में छुट्टियां मनाने जाते हैं। वहीं दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन दोनों के परिवार वालों को ये कहानी पसंद नहीं आती और वो उन्हें अलग करने की कोशिश में लग जाते हैं। लेकिन विप्लव और आराध्या एक दूसरे के प्यार में ऐसे पागल होते हैं कि शादी कर लेते हैं। शादी में दिक्कत तब आने लगती हैं जब दोनों के बीच मतभेद होने लगते हैं। जिसकी वजह से उनकी रोमांटिक लाइफ में कड़वाहट भी घुल जाती है। [embed]

‘कुशी’ की स्टारकास्ट  (Kushi Box Office Collection Day 5)

शिव निर्वाना द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म को हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में डब किया गया है।  फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु  और विजय देवरकोंडा के साथ जयराम, सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, लक्ष्मी, रोहिणी समेत कई कलाकारों ने अहम रोल अदा किया है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.