Kriti Sanon Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने एक रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. एक ज्वैलरी ब्रांड के इस विज्ञापन में कृति अपने भाई को राखी बांधती नजर आ रही हैं. हालांकि, विज्ञापन सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को उनका आउटफिट पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

विज्ञापन में क्या दिखाया गया?

रक्षाबंधन के मौके पर जारी किए गए इस विज्ञापन में कृति सेनन अपने भाई के साथ नजर आती हैं. वह भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी दिखाई देता है. खास बात यह है कि कृति अपने डॉग को भी राखी बांधती नजर आती हैं.

---विज्ञापन---

विज्ञापन में कृति ने कैसी पहनी ड्रेस?

विज्ञापन में कृति ने इंडो-वेस्टर्न लुक कैरी किया है. उन्होंने केप और ड्रेप्ड स्कर्ट के साथ ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज पहना हुआ है. इसी आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई.

यूजर्स ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

विज्ञापन का वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने कृति के कपड़ों को लेकर कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, 'यह क्या बकवास है?' वहीं दूसरे ने इसे बेहद शर्मनाक कैंपेन बताया.

---विज्ञापन---

कृति के स्टाइल पर उठाए सवाल

एक सोशल मीडिया यूजर ने कृति की स्टाइलिंग पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'पूजा की थाली कहां है? तुम अपने भाई के सामने ब्रा क्यों पहने हुए हो? क्या यह रक्षाबंधन है? तिलक कहां है?'

कृति के सपोर्ट में आए यूजर

एक अन्य यूजर ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर इस तरह के कपड़े सही नहीं हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर हर किसी की राय एक जैसी नहीं दिखी.

---विज्ञापन---

कृति के सपोर्ट में भी आए लोग

कुछ यूजर्स ने कृति का बचाव करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया. एक यूजर ने लिखा कि कृति ने कोई गलत कपड़े नहीं पहने हैं और किसी की पसंद को उनकी शालीनता की परिभाषा से नहीं आंका जाना चाहिए. यूजर ने यह भी कहा कि महिलाओं को उनके कपड़ों के लिए हर स्थिति में जज किया जाता है.

वर्क फ्रंट पर कृति

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन हाल ही में 'कॉकटेल 2' में नजर आई थीं. फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. जो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर पाई, जिसे दर्शकों से मिले-जुले रिएक्शन मिले.

---विज्ञापन---