बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार इन दिनों अपने कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिसके बाद उनके अफेयर की चर्चाएं तेज हो गईं. इस मामले में दिव्या खोसला और कश्मीरा शाह समेत कुछ सेलेब्स ने भी सुनीता आहूजा का सपोर्ट करते हुए कोमल रानी पर सवाल उठाए थे. अब एक्ट्रेस ने पहली बार इन तमाम बातों पर खुलकर जवाब दिया है.

कोमल ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी, कही ये बात

कोमल रानी ने 2 अक्टूबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए उन लोगों पर निशाना साधा, जो गोविंदा के साथ उनके रिश्ते को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने सवाल किया कि उनकी पर्सनल लाइफ को आखिर क्यों सार्वजनिक तमाशा बनाया जा रहा है.

---विज्ञापन---

कोमल ने उठाए सवाल

कोमल रानी ने गोविंदा के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों का साथ नजर आना काम का हिस्सा है. उन्होंने लिखा कि अपने हीरो के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करना और फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना करना आखिर कब से गलत हो गया?

अफेयर पर क्या बोलीं कोमल?

एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्होंने और गोविंदा ने अपनी फिल्म 'रूपा' की अनाउंसमेंट की है. किसी रोमांटिक अफेयर की नहीं. उनका कहना है कि लोगों को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि दोनों साथ नजर आकर अपनी पर्सनल लाइफ दिखा रहे हैं या अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

'हम आगे भी साथ दिखेंगे'

कोमल रानी ने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि वह और गोविंदा साथ काम कर रहे हैं और आगे भी साथ नजर आएंगे. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर किसी को इससे परेशानी है तो वह जल सकता है.

कोमल ने इन एक्ट्रेसेस पर साधा निशाना!

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री की कुछ एक्ट्रेसेस पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि जिनका करियर अब पहले जैसा नहीं रहा, वे दूसरों के विवादों में दखल देकर सुर्खियों में बने रहने की कोशिश कर रही हैं. कोमल ने ऐसे लोगों को अपनी हद में रहने की सलाह भी दी.

---विज्ञापन---

कोमल की लोगों से अपील

बता दें, कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी कथित तौर पर कोमल रानी के साथ उनके रिश्ते को लेकर तंज कस चुकी हैं. वहीं, हाल के दिनों में दिव्या खोसला और कश्मीरा शाह ने कोमल को लेकर नाराजगी जताई थी. बहरहाल, अब कोमल ने लोगों से अपील की है कि उनका नाम गोविंदा के साथ जोड़ना बंद किया जाए. फिलहाल दोनों अपनी फिल्म 'रूपा' को लेकर भी चर्चा में हैं.