बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर खुशियों की दस्तक होने वाली है. दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है. खास बात ये है कि इस अनाउंसमेंट में उनकी बेटी सराया भी नजर आ रही हैं. कपल की इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं.
कियारा और सिद्धार्थ ने पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज
कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है. फोटो में दोनों अपनी बेटी सराया के साथ नजर आ रहे हैं. कपल के हाथ में बुनी हुई नन्ही बेबी बूटियां दिखाई दे रही हैं. इसी तस्वीर के जरिए उन्होंने अपने घर एक और नन्हे मेहमान के आने की जानकारी दी.
कियारा ने पोस्ट में लिखा खास मैसेज
कियारा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से नवाजे गए हैं. हमारा दिल प्यार और शुक्रगुज़ारी से भरा हुआ है.' इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.
पिछले साल बनी थीं बेटी की मां
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिछले साल नवंबर में अपनी बेटी सराया का स्वागत किया था. मां बनने के कुछ समय बाद ही कियारा ने काम पर वापसी कर ली थी. वह यश के साथ फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आईं थी.
कियारा ने किया था मां बनने के बाद बदलाव महसूस
मां बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में कियारा पहले भी बात कर चुकी हैं. राज शमानी के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया था कि मां बनने से पहले और बाद में उन्हें खुद के अंदर काफी बदलाव महसूस हुआ. उन्होंने यह भी कहा था कि मातृत्व ने उन्हें और ज्यादा मजबूत बनाया है.
'टॉक्सिक' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थी कियारा
'टॉक्सिक' की शूटिंग के दौरान कियारा की मेहनत की उनके को-स्टार्स ने भी तारीफ की थी. हुमा कुरैशी ने बताया था कि फिल्म के एक बारिश वाले सीन की शूटिंग के दौरान कियारा करीब छह महीने की प्रेग्नेंट थीं, फिर भी उन्होंने पूरी मजबूती के साथ सीन किया.
'शेरशाह' के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी
कियारा और सिद्धार्थ की प्रेम कहानी फिल्म 'शेरशाह' के सेट से शुरू हुई थी. 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म में सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा ने डिंपल चीमा का किरदार निभाया था.
दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहा कपल
काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे रखी. बाद में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में उनके रिश्ते को लेकर खुलकर चर्चा हुई. इसके बाद 7 फरवरी 2023 को दोनों ने जैसलमेर में शादी कर ली. अब शादी के करीब तीन साल बाद कपल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहा है.