Kiara Advani Flaunts Baby Bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. मां बनने की खुशी के बीच एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज भी फैंस का दिल जीत रहा है. हाल ही में कियारा अपने पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं. यहां रेड स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया. उनका अंदाज इतना खूबसूरत था कि हर किसी की नजरें उन पर टिक गईं.

रेड ड्रेस में कियारा ने लूटी महफिल

दरअसल, करण जौहर ने अपने शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस बार शो में पहली बार सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी साथ नजर आने वाली है. प्रोमो में दोनों हाथों में हाथ डाले शानदार अंदाज में एंट्री करते दिख रहे हैं.

कियारा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

कियारा के लुक पर अलकी लोगों की नजरें

इस दौरान प्रेग्नेंट कियारा रेड कलर की थाई-हाई साइड स्लिट ड्रेस में नजर आईं. ओपन हेयर, हल्का ग्लोइंग मेकअप और स्टड ईयररिंग्स उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे थे. वहीं, उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा था. दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद यह पहली बार है, जब कियारा इस तरह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं. दूसरी तरफ सिद्धार्थ भी सूट-बूट में काफी हैंडसम लग रहे थे.

बेडरूम वाले सवाल पर सिद्धार्थ का मजेदार जवाब

शो के दौरान करण जौहर ने दोनों के साथ खूब मस्ती की. उन्होंने सिद्धार्थ से पूछा कि क्या कोई ऐसा किरदार है, जिसे वह असल जिंदगी में निभाना चाहेंगे. इस पर एक्टर ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि वह अपना काम घर और खासकर बेडरूम में नहीं लाना चाहते.

करण के सवाल पर कियारा का मजेदार जवाब

वहीं, करण ने कपल से उनकी डेट नाइट को लेकर भी मजेदार सवाल किया. उन्होंने पूछा कि दोनों कैसे कोशिश करते हैं कि उनकी डेट नाइट सिर्फ डेजर्ट खाकर ही खत्म न हो जाए. इस पर कियारा ने अपना बेबी बंप थामते हुए मजाक में कहा, 'अब बस हो गया…' उनका जवाब सुनकर सिद्धार्थ और करण दोनों हंसने लगे.

अब दूसरे बच्चे का इंतजार

बता दें, कपल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहा है. कियारा ने 7 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी. ऐसे में फैंस को अब उनके दूसरे बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार है.