Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ने धीमी शुरुआत की है, जबकि फिल्म को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मगर मूवी की कमाई में वो नजर नहीं आ रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन महज 7 करोड़ की कमाई की थी और अब देखते हैं कि दूसरे दिन फिल्म कुछ कमाल कर पाई है या नहीं। अनन्या पांडे और आर माधवन समेत कई स्टार्स इस फिल्म में नजर आए हैं और विक्की कौशल ने भी मूवी में अपनी आवाज दी है। मगर इन सबके बावजूद मूवी उस तरह कमाई करती नहीं दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, 3 तो 200 करोड़ पार
दूसरे दिन अबतक केसरी 2 की कमाई
18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली केसरी चैप्टर 2 की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है और फिल्म देशभक्ति का जज्बा जगाती है। स्काई फोर्स के बाद अक्षय कुमार की ये दूसरी फिल्म है। सैक्निल्क आंकड़ों के मुताबिक, 19 अप्रैल 7:00बजे तक अपडेट हुए आंकड़ों की अनुसार ‘केसरी 2’ ने दूसरे दिन अब तक कुल 5.19 करोड़ कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म की दोनों दिनों की कमाई 12.94 करोड़ हो गई है।
इस मामले में 'जाट' को छोड़ा पीछे
बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म का मुकाबल सनी देओल की फिल्म जाट से है, जो 10 अप्रैल को रिलीज हुई है। जाट ने पहले दिन दुनियाभर में 13 करोड़ के करीब कमाई की थी। वहीं, केसरी 2 ने दुनियाभर में कुल 15 करोड़ रूपये कलेक्शन किया है। ऐसे में केसरी 2 ने पहले ही दिन अपने ग्रॉस कलेक्शन से जाट को पीछे कर दिया है। हालांकि भारत में फिल्म कमाई के मामले में जाट से चूक गई है।
कैटरीना कैफ ने की मूवी की तारीफ
विक्की कौशल के बाद उनकी पत्नी कैटरीना कैफ ने भी केसरी 2 की तारीफ करते हुए स्टोरी लगाई थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'करण त्यागी के जरिए खूबसूरती से बयां की गई एक अनसुनी कहानी… अमृतपाल बिंद्रा, आनंद तिवारी, आपने दिल जीत लिया। अक्षय कुमार और आर माधवन की शानदार एक्टिंग। धर्मा मूवीज, लियो मूवीज कलेक्टिव और करण जौहर को भी बधाई।' हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी को अपडेट करके लगाया है, क्योंकि उन्होंने पहले अनन्या पांडे का जिक्र नहीं किया था, जिसकी वजह से वो ट्रोल हुई थीं।
यह भी पढ़ें: ‘केसरी 2’ में ‘जाट’ की लेडी विलेन ने निभाया ये खास रोल, कौन हैं रेजिना कैसेंड्रा?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.