बॉलावुड में इन दिनों ‘धुरंधर 2’ ने गदर काट रखी है. फिल्म हर दिन एक नया रिक़र्ड बना रही है, ऐसा में अब एक और फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है, जो असल कहानी पर बेस्ड है, जिसे इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर बनाएंगे. इस वक्त रियल लाइफ घटनाओं पर फिल्म बनाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, और अब इस कड़ी में एक और बड़ी फिल्म जुड़ने जा रही है. फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है, जो भारतीय सेना के एक बड़े ऑपरेशन पर आधारित होगी.
सैन्य कार्रवाई पर होगी फिल्म
बताया जा रहा है, कि ये फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी, जो अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए, आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई से जुड़ा है. इस फिल्म में 6 से 10 मई 2025 के बीच हुए, पूरे ऑपरेशन को विस्तार से दिखाया जाएगा. यानी दर्शकों को पहली बार इस मिशन की अंदरूनी कहानी बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती है.
इस किताब से इंस्पायर्ड होगी कहानी
इस प्रोजेक्ट की खास बात ये है, कि इसकी कहानी लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों की चर्चित किताब Operation Sindoor: The Untold Story of India’s Deep Strikes Inside Pakistan से इंस्पायर्ड है. दावा किया जा रहा है, कि फिल्म सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि रणनीति, बहादुरी और सेना की प्रोफेशनल प्लानिंग को भी बारीकी से दिखाएगी.
डायरेक्टर ने इंडरव्यू में बताई ये बात
विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू में कहा, कि वो हमेशा ऐसी कहानियां चुनते हैं, जो जरूरी हों, भले ही थोड़ी असहज क्यों न हों. उनके मुताबिक, इस फिल्म के लिए उन्होंने आर्म्ड फोर्सेस की अलग-अलग यूनिट्स के साथ ग्राउंड लेवल पर रिसर्च भी की है, ताकि कहानी को ज्यादा से ज्यादा वास्तविक बनाया जा सके.
क्या बोले डायरेक्टर?
इस फिल्म को टी-सीरीज और अग्निहोत्री की प्रोडक्शन कंपनी आई एम बुद्धा मिलकर बना रही हैं. प्रोड्यूसर भूषण कुमार का कहना है, कि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी है, जो खुद बनना चाहती है. क्योंकि जब देश बड़े घटनाक्रम से गुजरता है, तो उसे ईमानदारी से दिखाना जरूरी हो जाता है.
क्या होगी फिल्म की रिलीज डेट?
हालांकि, फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट को लेकर अभी कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन इसके ऐलान के साथ ही दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. बता दें, कि विवेक अग्निहोत्री इससे पहले The Tashkent Files, The Kashmir Files और The Bengal Files जैसी फिल्मों के जरिए चर्चित रहे हैं. ऐसे में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भी दर्शकों को एक दमदार और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी की उम्मीद की जा रही है.