बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. दोनों की शादी को करीब चार दशक हो चुके हैं, लेकिन अब उनके रिश्ते में आई दूरियों की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं. सुनीता आहूजा कई बार अपने पति को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं. अब गोविंदा और सुनीता के रिश्ते पर उनकी बहू और कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने भी अपनी बात रखी है.

कश्मीरा ने सुनीता का दिया साथ

दरअसल, हाल ही में कश्मीरा शाह से मीडिया ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर सवाल किया. सवाल सुनते ही कश्मीरा काफी नाराज नजर आईं. उन्होंने साफ कहा कि वह अपनी फैमिली के साथ खड़ी हैं और खासतौर पर परिवार की महिलाओं को सपोर्ट करेंगी.

---विज्ञापन---

बहू कश्मीरा ने किसका दिया साथ?

कश्मीरा ने कहा कि जब दोनों ने एक-दूसरे को छोड़ दिया है, तो लोगों को भी इस मामले में दखल देना बंद कर देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि वह सुनीता मामी के साथ हैं. कश्मीरा के मुताबिक, सुनीता ने अगर अब अपने रिश्ते को लेकर आवाज उठाई है, तो इसके पीछे कोई वजह जरूर होगी.

'मैं अपनी फैमिली की औरतों के साथ हूं'

कश्मीरा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करेंगी. उन्होंने सुनीता का पक्ष लेते हुए सवाल किया कि अगर वह आज अपने रिश्ते में कुछ गलत होने की बात कह रही हैं, तो उनकी बात को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है. कश्मीरा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

गोविंदा-सुनीता की शादी को हुए करीब 40 साल

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा. लंबे समय तक दोनों को बॉलीवुड के मजबूत कपल के तौर पर देखा गया. हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आती रही हैं.

सुनीता-गोविंदा के आरोप-प्रत्यारोप

सुनीता ने गोविंदा के दूसरी शादी करने की प्लानिंग और रानी स्वर्णकार के साथ रिश्ते को लेकर भी दावे किए. वहीं, गोविंदा की तरफ से भी इन बातों पर रिएक्शन सामने आए. हालांकि, दोनों ने तलाक का ऐलान नहीं किया है. यही वजह है कि फैंस के बीच भी यह सवाल बना हुआ है कि आखिर दोनों के रिश्ते की सच्चाई क्या है.

---विज्ञापन---

फैंस की बढ़ी टेंशन

फिलहाल, कश्मीरा शाह के बयान ने इस पूरे मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. अब फैंस की नजर गोविंदा और सुनीता की ओर से आने वाले अगले बयान पर टिकी है.