बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लंबे समय से अपने निजी विवादों को लेकर चर्चा में हैं. दोनों के बीच लगातार जुबानी जंग देखने को मिल रही है. बीते दिनों गोविंदा और सुनीता ने एक-दूसरे को लेकर कई बातें कहीं, जिसके बाद अब दोनों की इस जुबानी जंग में एक्ट्रेस कश्मीरा शाह और भांजे कृष्णा अभिषेक की भी एंट्री हो गई है. कश्मीरा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर टूटते रिश्तों और टूटती शादियों को लेकर बात की है.

कश्मीरा ने पोस्ट कर कही ये बात

दरअसल, कश्मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है. तस्वीर में आसमान पर दिल के आकार के बादल नजर आ रहे हैं. इसके अलावा कुछ पेड़ भी दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए कश्मीरा ने कैप्शन में लिखा, “तो क्या सच्चा प्यार ऐसा ही होता है? क्या ऐसा प्यार सच में होता है? क्या कोई किसी से इतना प्यार करता है कि उस पर पैसे खर्च करे और उसे खास महसूस कराए? ऐसा प्यार कहां मिलता है और वह इंसान कौन है? शादियां टूटने और लोगों के धोखा देने से मेरा भरोसा उठ गया है। मुझे लगता है कि मुझे असलियत जानने की जरूरत है.”

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में कहीं भी सीधे तौर पर गोविंदा और सुनीता आहूजा का नाम नहीं लिया है. हालांकि, लोग लगातार इस पोस्ट में लिखी बातों को गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रहे विवाद से जोड़ रहे हैं.

गोविंदा-सुनीता विवाद

बता दें कि बीते दिनों सुनीता आहूजा ने गोविंदा और उनके साथ फिल्म ‘रूपा’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस कोमल रानी की उम्र को लेकर विवादित बयान दिया था. सुनीता ने कहा था, “बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, शर्म आनी चाहिए.” सुनीता के इस बयान के बाद गोविंदा नाराज हो गए और उन्होंने अपना रिएक्शन दिया. गोविंदा ने एक वीडियो जारी कर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि अक्सर जब वह किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करते हैं, तब विवाद खड़े कर दिए जाते हैं, ताकि जनता की नजरों में उनकी छवि खराब हो जाए. साथ ही उन्होंने सुनीता को लेकर कहा कि वो अपनी हद में रहें.

---विज्ञापन---

जल्द इस फिल्म में दिखेंगे गोविंदा

गोविंदा सिनेमाघरों में सात साल बाद वापसी करने जा रहे हैं. वह आखिरी बार 2019 की फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे. अब वह फिल्म ‘रूपा’ में दिखाई देंगे. फिल्म में उनके साथ कोमल रानी नजर आएंगी, जिनके साथ गोविंदा इन दिनों लगातार नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी एक्टर दानिश तैमूर और आयजा खान शादी के 12 साल बाद ले रहे तलाक! जानें क्या है सच

---विज्ञापन---