Kashmera Shah Full Supports Mami Sunita Ahuja: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपने पारिवारिक कलह की वजह से खबरों में छाए हुए हैं. सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच चल रहे इस विवाद में एक्ट्रेस कश्मीरा शाह लगातार अपनी सास सुनीता आहूजा का सपोर्ट कर रही हैं. कश्मीरा शाह सोशल मीडिया के जरिए कई बार सुनीता आहूजा का खुले तौर पर साथ दे चुकी हैं. हाल ही में कश्मीरा और सुनीता के बीच प्यार भरा सास-बहू बॉन्ड देखने को मिला. इस दौरान जहां सुनीता ने कश्मीरा को 'पावरफुल बहू' कहा, वहीं कश्मीरा ने भी अपनी सास सुनीता से मजबूत बने रहने और लोगों को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही.

सब आपसे ही सीखा…

दरअसल, हाल ही में कश्मीरा शाह और सुनीता आहूजा को कृष्णा अभिषेक और यशवर्धन आहूजा के साथ एक बर्थडे पार्टी में देखा गया. इस इवेंट में कश्मीरा शाह और सुनीता आहूजा ने पैपराजी के लिए पोज दिए और कई तस्वीरें खिंचवाईं. इस दौरान पैपराजी से बातचीत करते हुए कश्मीरा शाह ने अपने रिश्ते के बारे में बताया. टेली टॉक इंडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में कश्मीरा ने कहा, 'आप पावर कपल बोलते हैं ना, हम हैं पावर कपल.' इस पर सुनीता आहूजा ने कश्मीरा शाह को अपनी 'पावरफुल बहू' कहा. यह सुनने के बाद कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा के गाल पर किस करते हुए कहा, 'आपके बाद, सब आपसे ही सीखा है.'

---विज्ञापन---

उसे मुंहतोड़ जवाब दो…

बता दें कि इससे पहले कश्मीरा शाह ने जुलाई में सुनीता आहूजा के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था. यह पोस्ट गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के अफेयर की खबरों के बाद उन्होंने किया था. इस पोस्ट में कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा को एक खास सलाह दी थी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मजबूत रहो मामी. तुम अकेली नहीं हो. हम सब तुम्हारे साथ हैं. किसी को भी तुम्हें नीचा दिखाने मत दो. चाहे असल जिंदगी हो या फिल्म, खुद जैसी हो वैसी ही रहो और जो भी तुम्हें परेशान कर रहा है, उसे मुंहतोड़ जवाब दो. उन्हें दिखाओ कि असल में नरक क्या होता है.'

डटकर मुकाबला करो…

कश्मीरा शाह ने पोस्ट में आगे लिखा, 'तुम्हारी शैतान की फरिश्ता तुम्हारी रक्षा के लिए यहां है और मैं वादा करती हूं कि मैं किसी को भी आपको नीचा दिखाने या रुलाने नहीं दूंगी. मुझे पता है कि आप उन्हें जवाब दे सकती हो, लेकिन आप चुप हो क्योंकि आप घर वापस जाना चाहती हो. मैं कहती हूं कि डटी रहो और डटकर मुकाबला करो और जो भी आपको परेशान कर रहा है, उसकी जिंदगी नरक बना दो. तुम्हें प्यार, हमेशा के लिए.'

---विज्ञापन---