Kareena Kapoor Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार छाई हुई हैं. जिम के बाहर से आए एक वीडियो के बाद फैंस उनके मां बनने के कयास लगाने लगे थे. हालांकि, पहले उनकी टीम ने इन खबरों को पूरी तरह से नकार दिया था, लेकिन अब खुद बेबो ने अपने ही अंदाज में इन दावों पर विराम लगा दिया है. इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने से लेकर पैपराजी से बातचीत तक, करीना ने इन अफवाहों पर मजेदार रिएक्शन दिया है.

इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो किया शेयर

अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को हवा मिलने के बाद शनिवार को करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार फोटो री-शेयर की. यह तस्वीर मूल रूप से मेकअप आर्टिस्ट मितेश रजनी की थी, जिसमें फूला हुआ पेट नजर आ रहा था. करीना ने इस फोटो को अपनी स्टोरी पर लगाकर अफवाह फैलाने वालों पर करारा तंज कसा है.

---विज्ञापन---

'हट ना बे' लिखकर किया रिएक्ट

तस्वीर को री-शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'हट ना बे'. इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाले, शर्माने वाले और पिज्जा वाले इमोजी भी बनाए. बेबो ने मजाकिया लहजे में यह साफ कर दिया कि जो पेट लोगों को 'बेबी बंप' लग रहा था, वह दरअसल खाने-पीने और नॉर्मल बेली फैट की वजह से था.

पैपराजी से बोलीं- 'पागल कर देते हो'

सोशल मीडिया पोस्ट के अलावा करीना कपूर का शनिवार को एक नया वीडियो भी सामने आया. इस वीडियो में वे पीले रंग की ओवरसाइज्ड शर्ट और ब्लैक जींस में अपनी कार में बैठती नजर आईं. कार का दरवाजा बंद करते समय उन्होंने पैप्स की तरफ मुस्कुराते हुए कहा, 'पागल कर देते हो तुम लोग'.

---विज्ञापन---

गुस्से की जगह दिखा हंसमुख अंदाज

अक्सर कई मौकों पर पैपराजी पर गुस्सा होने वाली करीना कपूर इस बार बेहद शांत और खुशमिजाज नजर आईं. वे अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर गुस्सा जाहिर करने के बजाय अपनी हंसी संभालती दिखीं. उन्होंने सभी पैपराजी को हाथ हिलाकर बाय भी कहा, जिससे यह साफ हो गया कि वे इस खबर को काफी लाइटली ले रही हैं.

जिम वीडियो से शुरू हुई थी चर्चा

पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब शुक्रवार को करीना को जिम के बाहर स्पॉट किया गया था. जिम वियर में उनके बेली फैट को देखकर कुछ यूजर्स ने दावा करना शुरू कर दिया था कि वे तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं. हालांकि, पहले उनकी टीम और अब खुद करीना के इस रिएक्शन के बाद इन सभी बेबुनियाद खबरों पर पूरी तरह से फुल स्टॉप लग गया है.

---विज्ञापन---