बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, और इसके बीचे की वजह उनकी पर्सनल लाइफ है. मुंबई में स्पॉट किए गए उनके एक लेटेस्ट वीडियो ने फैंस के बीच एक नई अटकल को जन्म दे दिया है. वीडियो में करीना का टमी थोड़ा उभरा हुआ नजर आ रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं?
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में करीना कपूर ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस जिम से बाहर निकल रही थीं. इस दौरान उनके साथ उनका बॉडीगार्ड भी मौजूद था. वीडियो में बॉडीगार्ड छाते की मदद से करीना के टमी को ढकता हुआ नजर आ रहा है.
क्या बोलीं करीना कपूर खान?
बस फिर क्या था, वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर करीना की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि, करीना कपूर की तरफ से अभी तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
फैंस ने दी बधाई
वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं. कुछ लोगों को करीना का लुक प्रेग्नेंसी जैसा लग रहा है, तो कुछ ने उन्हें बधाई तक दे दी है. एक यूजर ने कमेंट किया, सवाल पूछा, 'प्रेग्नेंट हैं क्या?' वहीं दूसरे ने लिखा, 'लगता है तीसरा बेबी आने वाला है.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अडवांस में बधाई.'
क्या चल रहीं सोशल मीडिया पर अटकलें?
हालांकि, सिर्फ वीडियो में दिख रहे लुक के आधार पर किसी की प्रेग्नेंसी की पुष्टि नहीं की जा सकती. ऐसे में फिलहाल ये केवल सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें हैं.
कब हुई थी सैफ-करीना की शादी?
करीना कपूर ने 16 अक्टूबर 2012 को एक्टर सैफ अली खान से शादी की थी. दोनों की मुलाकात फिल्म 'टशन' के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे दोनों दोस्ती प्यार में बदल गई, और करीब पांच साल डेट एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली.
दो बच्चों के पेरेंट्स हैं करीना-सैफ
करीना और सैफ दो बेटों के माता-पिता हैं. उनके बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान और छोटे बेटे का नाम जहांगीर अली खान है, जिन्हें प्यार से उनके मम्मी-पापा जेह कहकर बुलाते हैं. आपको बता दें, सैफ की यह दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी. उनसे उनके दो बच्चे हैं, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान.
वर्कफ्रंट पर करीना-सैफ
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं. वहीं सैफ अली खान जल्द ही फिल्म 'हैवान' में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी नजर आएंगे. फिलहाल, करीना की प्रेग्नेंसी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए वायरल वीडियो को लेकर चल रही खबरों को सिर्फ सोशल मीडिया की अटकल के तौर पर ही देखा जा सकता है.