Kareena Kapoor Pregnancy Rumours EXCLUSIVE: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपनी किसी फिल्म के बजाय अचानक अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की चर्चाओं को लेकर मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं. इंटरनेट पर सामने आए एक जिम वीडियो के बाद फैंस उनके एक बार फिर मां बनने के कयास लगाने लगे थे. लेकिन अब इन अफवाहों पर विराम लग गया है. E24 Bollywood से खास बातचीत में करीना कपूर की टीम ने इस वायरल दावे का सच सामने रख दिया है. आइए जानते हैं वायरल वीडियो का पूरा सच…

टीम ने किया अफवाहों का खंडन

तीसरी प्रेग्नेंसी की लगातार चल रही खबरों पर करीना कपूर की टीम ने अधिकारिक बयान जारी किया है. E24 Bollywood से बातचीत के दौरान टीम ने बताया कि करीना कपूर प्रेग्नेंट नहीं हैं. सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रही ये सभी खबरें पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद हैं.

---विज्ञापन---

जिम वीडियो से शुरू हुई अफवाह

दरअसल शुक्रवार को करीना को जिम के बाहर देखा गया था, जहां पैपराजी ने उनका एक वीडियो शूट किया. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, तो कुछ यूजर्स ने उनके पेट को देखकर 'बेबी बंप' होने का दावा करना शुरू कर दिया. इसके बाद से ही तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरें जंगल की आग की तरह फैल गईं.

परिवार संग छुट्टी मनाकर लौटीं

करीना हाल ही में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का मजा लेकर वापस लौटी हैं. उन्होंने बीच पर बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिन्हें दर्शकों ने बहुत पसंद किया. इस वेकेशन पर करीना ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पति सैफ अली खान का 56वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था.

---विज्ञापन---

आगे और बच्चे नहीं चाहतीं बेबो

करीना कपूर ने अपने पुराने इंटरव्यूज में फैमिली प्लानिंग पर हमेशा खुलकर बात की है. 'वोग' मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि अब उन्हें और बच्चे नहीं चाहिए. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि सैफ के हर दशक—बीस, तीस, चालीस और पचास की उम्र में बच्चे हुए हैं, इसलिए अब परिवार पूरा है.

पहली पत्नी से भी दो बच्चे

सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह से उनके दो बड़े बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं. वहीं करीना कपूर से शादी के बाद उनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं. करीना के मुताबिक वे अपने चार बच्चों के साथ बेहद खुश हैं और आगे परिवार बढ़ाने का उनका कोई विचार नहीं है.

---विज्ञापन---