Sunday, October 1, 2023
-विज्ञापन-

करीना कपूर भी Chandrayaan-3 की लैंडिंग का कर रही हैं इंतजार, जानें कहां देख सकेंगे लाइव

Kareena Kapoor on Chandrayaan-3: पूरा देश चंद्रयान -3 को चांद पर उतरते देखने के लिए उत्साहित है। करीना भी अपने बेटे जहांगीर अली खान और तैमूर अली खान के साथ लैंडिंग देखने की योजना बना रही हैं...

Kareena Kapoor on Chandrayaan-3: पूरा देश चंद्रयान -3 को चांद पर उतरते देखने के लिए उत्साहित है। नेता हो या अभिनेता सभी चंद्रयान -3 को लेकर गदगद हैं। इस बीच बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान भी चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर उतरते देखने के लिए उत्सुक हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के अनुसार, चंद्रयान-3 23 अगस्त, 2023 को लगभग 18:04 बजे IST चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। करीना ने कहा कि वह अपने बेटे जहांगीर अली खान और तैमूर अली खान के साथ लैंडिंग देखने की योजना बना रही हैं।

करीना कपूर ने क्या कहा? (Kareena Kapoor on Chandrayaan-3)

एएनआई के मुताबिक, एक इवेंट में मीडिया से बात करते हुए करीना कपूर खान ने कहा, ”यह भारत और सभी भारतीयों के लिए एक गर्व का क्षण है। आप अपने दिल में उस गर्व को महसूस करते हैं। भारतीय होने के नाते, हम सभी इस समय चंद्रयान-3 को देखने का इंतजार कर रहे हैं। बहुत सारे लोग इसे देखते रह जाएंगे। मैं सांस रोककर अपने लड़कों के साथ भी ऐसा करने जा रही हूं।

14 जुलाई को लॉन्च हुई थी चंद्रयान-3

आपको बता दें कि, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 14 जुलाई को चंद्रयान -3 मिशन को लॉन्च किया गया था। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। अगर सबकुछ ठीक रहा तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

यह भी पढ़ेंः बीच में आया ये शख्स और खुल गई राखी सावंत के एक्स पति आदिल खान की पोल

यहां देख सकेंगे लाइव लैंडिंग

इंतजार लगभग पूरा हो गया है। चंद्रयान-3 का लाइव लैंडिंग दर्शकों के लिए इसरो वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, फेसबुक और डीडी नेशनल टीवी पर 23 अगस्त, 2023 को 17:27 IST से स्ट्रीम होगी।

Latest

Don't miss

अक्षय कुमार की इस हीरोइन ने कई को छोड़ा पीछे, बनी OTT की सबसे महंगी एक्ट्रेस

Highest Paid Actress On OTT: इस समय हर इंसान पर OTT का जादू छाया हुआ है। फैंस हमेशा अपने फेवरेट स्टार की फिल्म या...

Jawan Box Office Collection Day 24: ‘जवान’ ने फिर मचाया बॉक्स ऑफिस पर गदर, 24वें दिन आंकड़ा 600 करोड़ से बस इतनी दूर

Jawan Box Office Collection Day 24: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। उनकी फिल्म जवान ने पिछले 3...

Gadar 2 Day 50 Box Office Collection: ‘जवान’ के आगे नहीं झुका ‘तारा सिंह’, सनी देओल की ‘गदर 2’ ने 50वें दिन कमाए इतने...

Gadar 2 Day 50 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल की मल्टीस्टारर फिल्म गदर 2 ने सिनेमाघरों में 50 दिन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here