Kareena Kapoor and Prithviraj Sukumaran Thriller Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन इन दिनों अपनी आने वाली सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दायरा' की शूटिंग में बिजी हैं. हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इसका पहला पोस्टर रिलीज किया गया. फिल्म का पहला पोस्टर बहुत ही ज्यादा सस्पेंस से भरा हुआ और आई कैची लग रहा है. फिल्म के पोस्टर को देखने के बाद इसकी रिलीज का इंतजार नहीं कर सकते हैं. वैसे मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. चलिए आपको इस फिल्म की कहानी और इसके कुछ किरदार से रूबरू करवाते हैं.
कैसी होगी फिल्म की कहानी?
मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दायरा' में पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक डीप थ्रिलर स्टोरी है. मेकर्स की तरफ से रिलीज किए गए पोस्टर को देखकर ऐसा लगता है कि इस फिल्म में पृथ्वीराज और करीना एक दूसरे के आमने-सामने होंगे. इसके पोस्टर में दोनों एक्टर्स के चेहरे पर डर, चिंता और घबराहट के भाव भी साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये फिल्म कई सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषयों पर भी प्रकाश डालेगी. इसके अलावा इसमें कानून, न्याय, मोरल्स और जिम्मेदारी की भी लड़ाई देखने को मिलेगी.
अब रिलीज होगी फिल्म?
नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्ममेकर मेघना गुलजार ने इस फिल्म को यश केसवानी और सीमा अग्रवाल के साथ मिलकर लिखा है. इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है. जहां 'दायरा' इन दोनों प्रोडक्शन हाउस के बीच पहला कॉलेब्रेशन है. वहीं, मेघना गुलजार और जंगली पिक्चर्स के बीच तीसरी बार का सहयोग है. इस पहले मेघना गुलजार और जंगली पिक्चर्स ने फिल्म 'तलवार' और 'राजी' में एक साथ काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियली और क्रिटिक्ली भी काफी सफल हुई थी. यह फिल्म 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.