Karan Johar Opens Up On Marriage Plans: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने पॉपुलर टॉक शो 'कॉफी विद करण 9' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. शो के पहले एपिसोड में जहां सलमान खान और करिश्मा कपूर ने अपनी बॉन्डिंग से समां बांधा था, वहीं शो के दूसरे एपिसोड में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने लोगों को हैरान किया है. जैसे ही शो का फुल एपिसोड सामने आया, करण जौहर के एक बयान ने पूरे सोशल मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, जिसमें करण ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है. चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा है.
विजय-रश्मिका के सामने हुआ खुलासा
'कॉफी विद करण 9' के लेटेस्ट एपिसोड में एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ बात करते हुए करण जौहर ने प्यार, लाइफ पार्टनर और उससे जुड़ी अपनी उम्मीदों के बारे में बात की है. दरअसल, बातचीत की शुरुआत तब हुई जब करण ने विजय से पूछा कि ऐसी कौन-सी चीज है, जो वो इस समय काउच पर बैठकर कहना चाहते हैं. विजय ने पत्नी रश्मिका मंदाना के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं रश्मिका का हाथ पकड़ने वाला हूं और आप जानते हैं कि मेरे साथ वह सुरक्षित है.' इसके बाद विजय ने ये सवाल करण की तरफ मोड़ दिया और उनसे पूछा कि शो के फेमस काउच पर बैठकर वह क्या कहना चाहते हैं.
'मैं एक पार्टनर चाहता हूं…'
विजय के सवाल का साफ-साफ जवाब देते हुए करण ने कहा, 'मैं एक पार्टनर चाहता हूं. मैं एक रिलेशनशिप में रहना चाहूंगा. मुझे लगता है कि टेक्निकली शादी शायद मुमकिन न हो. तो कोई ऐसा जिसके साथ मैं अपने दिन की छोटी-छोटी बातें शेयर कर सकूं, जिसके साथ मैं अपनी जिंदगी की कुछ खास बातें सेलिब्रेट कर सकूं, कोई ऐसा जो मेरे जुड़वां बच्चों के लिए बराबर का पेरेंट बन सके, जो अब दस साल के हैं, और कोई ऐसा जिसे मैं अपना कह सकूं, प्यार और इज्जत महसूस कर सकूं, जो मेरे साथ रहकर मेरी जिंदगी को भी पूरा कर सके.'
विजय ने की करण के लिए दुआ
करण की बात पर विजय ने पूरे जोश के साथ जवाब देते हुए कहा, 'आइए पुराने देवताओं, नए देवताओं, कॉफी के देवताओं और सोफे के देवताओं से दुआ करें कि ये मनोकामना पूरी हो.' फिर करण ने भी कहा, 'हां. मुझे लगता है कि आपकी दुआ सच में पूरी होगी.'