Karan Johar Ask Salman Khan Naughty Question: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो 'कॉफी विद करण' के आखिरी और 9वें सीजन को लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं. करण जौहर अपने इस लोकप्रिय सेलिब्रिटी चैट शो के साथ टीवी पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 9वें सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान करण जौहर के पहले गेस्ट बनकर आ रहे हैं. हाल ही में करण ने शो का पहला टीजर रिलीज किया है, जिसमें वह सलमान खान से एक पर्सनल और नॉटी-सा सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. इस सवाल पर सलमान भी अपने अंदाज में जवाब देते हैं. चलिए जानते हैं कि शो का पहला टीजर कैसा है.

आखिरी सीजन की शुरुआत…

14 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार पर करण जौहर के सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' के 9वें सीजन का पहला टीजर रिलीज किया गया. टीजर की शुरुआत में करण जौहर कहते हैं, 'एक बुद्धिमान व्यक्ति ने एक बार कहा था, 'काम हो गया, भाई.' तो मेरे आखिरी सीजन की शुरुआत करने के लिए सलमान खान से बेहतर और कौन हो सकता है?' इसके बाद टीजर में सलमान खान की एंट्री होती है. फिर करण और सलमान सोफे पर बैठकर बातचीत शुरू करते हैं.

क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?

बातचीत के दौरान करण जौहर सलमान खान से सवाल करते हैं, 'क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?' करण के इस सवाल पर सलमान हमेशा की तरह हाजिरजवाबी दिखाते हुए जवाब देते हैं. वह शर्माते हुए कहते हैं, 'कंट्रोल, हां भाई, कंट्रोल…' इसके बाद सलमान करण से पूछते हैं कि क्या सच में यह शो का आखिरी सीजन है या फिर वह सभी को बेवकूफ बना रहे हैं. इस पर करण हंसते हुए जवाब देते हैं, 'हां, ये आखिरी है. इसके बाद मैं जा रहा हूं.'

जिसने इन फोनों में कैमरा बनाया…

इसके बाद करण सलमान से पिछले महीने 'बिग बॉस 20' में ऑनलाइन ट्रोलिंग और पैपराजी की बढ़ती मौजूदगी को लेकर की गई उनकी टिप्पणियों का जिक्र करते हैं. इस पर सलमान कहते हैं, 'अगर कभी मेरी मुलाकात उस व्यक्ति से हो जाए, जिसने इन फोनों में कैमरा बनाया है, तो…'