Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Re Release In January: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, लेकिन अपनी फिल्म के फ्लॉप होने के कारण नहीं, बल्कि उसे बचाने के 'मास्टर प्लान' की वजह से वह चर्चाओं में हैं. दरअसल हाल ही में उनकी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. 'रणवीर सिंह की धुरंधर' फिल्म की आंधी में कपिल की फिल्म टिक नहीं पाई. हालांकि फिल्म के मेकर्स ने अभी भी हार नहीं मानी है. वह अब एक बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं. जहां ये दांव फिल्म को दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज करने का है. आइए जानते हैं क्या है मेकर्स का पूरा प्लान और फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी.

री-रिलीज होगी फिल्म

कपिल शर्मा की इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने का फैसला मेकर्स ने इसलिए लिया है, क्योंकि उनका मानना है कि इस फिल्म को 'धुरंधर' और 'अवतार' के चलते कम स्क्रीन मिली थीं. ऐसे में फिल्म को प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. इसलिए मेकर्स ऐसे समय में इस फिल्म को दोबारा रिलीजस करना चाहते हैं, जो कोई बड़ी फिल्म आस-पास न हो, जिससे फिल्म को ज्यादा स्क्रीन मिल सकें.

---विज्ञापन---

जनवरी मे री-रिलीज होगी फिल्म

'किस किसको प्यार करूं 2' को लेकर फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जहां उन्होंने पोस्ट में बताया है कि इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' जनवरी 2026 में री-रिलीज होगी.. कपिल शर्मा स्टारर फिल्म Kis Kisko Pyaar Karoon2 का सिनेमाघरों में प्रदर्शन दो बड़ी फिल्मों Dhurandhar और Avatar की रिलीज के कारण सीमित स्क्रीन उपलब्धता की वजह से प्रभावित हुआ था. प्रशंसकों के उत्साह को ध्यान में रखते हुए निर्माता रतन जैन ने #KKPK2 को जनवरी 2026 में री-रिलीज करने का निर्णय लिया है. नई रिलीज तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी.

---विज्ञापन---