---विज्ञापन---

Dhurandhar की इस हसीना की मुरीद हुईं Kangana Ranaut, तारीफ करते हुए बोलीं-‘वो अमेजिंग है’

आदित्य धर की डायरेक्शनल फिल्म धुरंधर इन दिनों चर्चा में है. हाल ही में कंगना रनौत ने यह फिल्म देखी है और वह एक्ट्रेस सारा अर्जुन की जमकर तारीफ करते हुए नजर आई हैं.

Kangana Ranaut

छोटी उम्र में ही सारा अर्जुन ने अपने अभिनय का जादू दिखा दिया. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में उनकी अदाकारी और स्क्रीन पर मौजूदगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्म रिलीज होते ही सारा की तारीफों की बौछार हो गई और अब बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी उनके अभिनय की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी हैं.

कंगना हुई सारा की फैन

हाल ही में सारा ने ईशा फाउंडेशन में महाशिवरात्रि मनाई.एक वीडियो में उन्होंने अपने फैंस को कहा, “नमस्कार और आप सभी को महाशिवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मेरा समय बहुत अच्छा रहा मैं सच में यह नहीं बता सकती कि यहां आकर मैं कितनी खुश और आभारी महसूस कर रही हूं. अब तक हमने बहुत शानदार प्रदर्शन देखे हैं. मैं इंतजार नहीं कर सकती कि सारे नृत्य शुरू हो जाएं.” सारा का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, “बहुत ही शानदार, अच्छा करो बच्ची, मैं तुम्हारा समर्थन कर रही हूं.”

---विज्ञापन---

कंगना ने की आदित्य धर की तारीफ

कंगना ने इससे पहले भी धुरंधर की तारीफ की थी और कहा, “मैंने धुरंधर देखी और बहुत मजा आया. फिल्म की कला और हुनर ने मुझे बहुत प्रभावित किया. लेकिन निर्देशक के इरादे की भी तारीफ करनी होगी. आदित्य धर, हमारी सीमा पर हमारी सेना, सरकार में हमारे PM मोदी और सिनेमा में आप, पाकिस्तान के आतंकवादियों को मात दीजिए, बहुत मजा आया. सभी का काम शानदार है, लेकिन इस फिल्म का असली 'धुरंधर' निर्देशक खुद हैं. यामी गौतम को भी बधाई.

---विज्ञापन---

कौन है सारा अर्जुन

सारा अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं और उन्होंने मात्र डेढ़ साल की उम्र में अपना पहला कमर्शियल शूट किया. उन्हें शैम्पू विज्ञापन से पहचान मिली. उन्होंने हिंदी फिल्म 404 से फ़िल्मी करियर की शुरुआत की और इसके बाद देवा थिरुमगल, एक थी डायन, जय हो और सैवम जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया. वो अब जल्द ही धुरंधर: द रिवेंज में नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें- 3 बजे का अल्टीमेटम! राजपाल यादव की रिहाई के बीच फंसा 1.5 करोड़ का पेच, क्या आज बाहर आ पाएंगे अभिनेता?


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---