Kangana Ranaut's Big Statement on Pune Ketan Agarwal Murder Case: इस समय पूरे देश में पुणे केतन अग्रवाल के हत्याकांड को लेकर आक्रोश फैला हुआ है. आए दिन इस मामले को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं. आम लोगों से लेकर राजनेता इस मामले पर अपनी टिप्पणी दे रहे हैं. इसी बीच, अब इस मामले में भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपनी टिप्पणी दी है. कंगना ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि बच्चों के कामों के लिए माता-पिता को पूरी तरह से जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए. इसके साथ ही कंगना ने आरोपी सिया गोयल की मां का एक वीडियो भी शेयर किया है.
क्या बोलीं कंगना रनौत?
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए इस घटना पर अपने विचार शेयर किए हैं. कंगना रनौत ने आरोपी सिया गोयल की मां का एक वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आजकल सिर्फ परिवार, घर या माता-पिता को देखकर बच्चों के संस्कारों के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता. जरूरी ये है कि उन्हें कौन इन्फ्लुएंस कर रहा है? वे किस तरह के लोगों के साथ समय बिताते हैं, सोशल मीडिया/AI या असल जिंदगी में उन पर क्या इम्पैक्ट पड़ रहा है. बच्चों के कर्मों के लिए पूरी तरह से उनके माता-पिता को दोष नहीं दिया जा सकता क्योंकि लोग कई तरह की जिंदगी जी रहे हैं.'
क्या है पूरा मामला?
कंगना रनौत ने आगे कहा, 'लोग अपने बारे में एक मनचाही छवि बनाने में बहुत सावधानी बरतते हैं क्योंकि यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि लोग उन्हें कैसे देखते हैं, न कि वे कैसा महसूस करते हैं या वे असल में कौन हैं, इसलिए बच्चों के कर्मों के लिए परिवारों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता. खबरों के अनुसार, केतन 18 जून को लोहागढ़ किले में ट्रेकिंग करते समय गिर गया था, लेकिन जांच के दौरान यह मामला हत्या में बदल गया है. रिपोर्ट के अनुसार, केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप है. फिलहाल, ये दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं.'