प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व में 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान को करारा जवाह दिया है। उन्होंने पूरे देश में गर्व और जोश का माहौल बना दिया है। देशभर में आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस ऑपरेशन की सक्सेस पर भारतीय सेना की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच कंगना रनौत और अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दिए हैं। दोनों स्टार्स ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है।
कंगना रनौत का प्रधानमंत्री मोदी को समर्थन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना के तारीफों के पुल बांध दिए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आर्मी द्वारा शेयर किया गया वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "उन्होंने कहा था मोदी को बता देना, मोदी ने इनको बता दिया। #ऑपरेशनसिंदूर" इस पोस्ट के जरिए कंगना ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व और ऑपरेशन की सफलता पर गर्व जताया।
सेना के लिए कंगना की दुआ
कंगना ने पीएम की तारीफ के साथ ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने भारतीय सेना की सुरक्षा और सफलता की कामना की। उन्होंने लिखा, "जो हमारी रक्षा करते हैं, ईश्वर उनकी रक्षा करे। मैं अपनी सेना की रक्षा और सफलता के लिए प्रार्थना करती हूं।" इस इमोशनल मैसेज में कंगना ने देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त किया
अक्षय कुमार ने भी दिया रिएक्शन
कंगना के बाद एक्टर अक्षय कुमार ने भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपने रिएक्शन दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "जय हिंद, जय महाकाल!" अक्षय लंबे समय से सेना और राष्ट्रभक्ति से जुड़े विषयों पर खुलकर बोलते आए हैं, और इस बार भी उन्होंने भारतीय सेना के साहस और बलिदान को सलाम किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट से जयकारे लगाए हैं।
यह भी पढे़ं: क्या बंद होने जा रहा है दीपिका कक्कड़ का फैशन ब्रांड? सोशल मीडिया पर कपड़ों की क्वालिटी को लेकर मचा हंगामा
इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने किया समर्थन
कंगना और अक्षय के अलावा रितेश देशमुख, राहुल वैद्य, अनुपम खेर, हिना खान और परेश रावल जैसे कई और सेलेब्स ने भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे पोस्ट शेयर हो रहे हैं जिनमें लोग सेना की सराहना कर रहे हैं और सरकार के कदम को सही ठहरा रहे हैं।
यह भी पढे़ं: इन 8 स्टार्स ने Meta Gala 2025 में तोड़ा ‘नो फोन’ रूल, बाथरूम और पार्टी से तस्वीरें हुईं वायरल
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.