Justin Bieber celebrates First Birthday with Son: मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर की इंडिया में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जस्टिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस को भी सिंगर के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में सिंगर ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और इस दौरान उन्होंने अपने बेटे जैक बीबर की झलक भी फैंस को दिखाई।
जस्टिन बीबर ने बेटे के साथ मनाया पहला बर्थडे
1 मार्च को जस्टिन बीबर ने अपना 31वां बर्थडे मनाया। जैक के साथ ये जस्टिन का पहला जन्मदिन था, जिसे उन्होंने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस दौरान के कुछ फोटोज भी जस्टिन ने शेयर किए हैं और फैंस के साथ अपने खास पलों को शेयर किया है। जस्टिन बीबर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इसमें वीडियो भी शेयर किया है। इसके अलावा उन्होंने हैली और जैक की भी फोटो शेयर की है।
सिंगर ने जैक का फेस रिवील नहीं किया
जस्टिन ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि सिंगर ने अपने दोस्तों के साथ बिताए खास पलों को शेयर किया है। पोस्ट में 6वें नंबर की फोटो में हैली और जैक भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस फोटो में जस्टिन ने जैक का फेस रिवील नहीं किया है, लेकिन जस्टिन के पोस्ट पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया है। साथ ही हैली ने भी इस पर कमेंट किया है। हैली बीबर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिल और फायर इमोजी बनाए हैं।
यूजर्स ने भी किया विश
इसके अलावा एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि जैक का परिवार। दूसरे यूजर ने लिखा हैप्पी बर्थडे। तीसरे यूजर ने लिखा कि इस पोस्ट ने मुझे बहुत खुश किया, आपको जन्मदिन की बहुत बधाइयां। एक और यूजर ने लिखा कि हैप्पी 31। एक अन्य यूजर ने कहा कि हैलो, जैक ब्लू, आप बहुत क्यूट हो। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- Rasha-Yashvardhan के डांस मूव्स देख आई गोविंदा-रवीना की याद, देखें वीडियो
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.