Janhvi Kapoor Video: ग्रीन ड्रेस में स्पॉट हुईं जान्हवी कपूर, सादगी ने जीता फैंस का दिल
Janhvi Kapoor Video
Janhvi Kapoor Video: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड की बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं, जिनकी एक्टिंग-खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। जान्हवी कपूर की एक-एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। जान्हवी कपूर बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वहीं अब जान्हवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है जिसमें उनका किलर अवतार देखने को मिल रहा है। आप भी देखिए जान्हवी कपूर का शानदार वीडियो।
और पढ़िए –Baap BTS Video: ‘बाप’ के बीटीएस वीडियो में दिखा फुल धमाल, मस्ती और बवाल…संजय दत्त ने बढ़ाया तापमान
सिंपल लुक में दिखी एक्ट्रेस
जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के वीडियो को विरल भियानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि वो ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और कातिलाना अदाओं से लोगों का दिल धड़का रही हैं। दरअसल, जान्हवी कपूर को जिम के बाहर स्पॉट किया गया और वो सादगी में दिखी। इस दौरान पैपराजी ने जान्हवी कपूर को कैमरे में कैद कर लिया और उन्होंने भी मुस्कुराते हुए हैलो किया और कार में बैठकर चली गई।
फैंस ने दिए जमकर रिएक्शन
जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के वीडियो में आप देख सकते हैं कि, ग्रीन कलर की ड्रेस के साथ उन्होंने बालों को खुला रखा है और फ्लैट सैंडल पहनी हैं और हाथ में मोबाइल फोन ले रखा है। इस वीडियो को देखकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं। कमेट सेक्शन की बात करें तो एक यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें 'लवली गर्ल' बताया। वहीं कई यूजर्स ने हार्ट और फायर वाली इमोजी बनाकर शेयर की। ऐसा पहली बार नहीं हैं जब एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा हो, जान्हवी कपूर का पुराना हो या फिर नया, हर वीडियो आते ही छा जाता है।
और पढ़िए –आलिया-रणबीर की बेटी पर Priyanka Chopra ने लुटाया प्यार, किया ये कमेंट
एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) हाल ही में फिल्म 'मिली' (Mili) में नजर आई थी। इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला लेकिन इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। जान्हवी कपूर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है कि जान्हवी कपूर फिल्म 'बवाल' में नजर आएंगी। इसी के साथ वो 'रणभूमि', 'तख्त', 'बॉम्बे गर्ल' में दिखाई देंगी। वहीं अब फैंस उन्हें एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।
यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.