बॉलीवुड की डीवा और पहली फीमेल सुपरस्टार की श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने में लगी हैं. वह अपनी मां की तरह ही हर फिल्म के कड़ी मेहनत कर रही हैं और वह इन दिनों इंडस्ट्री की यंग और टैलेंटेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं. जाह्नवी न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपनी पर्सनल और सोशल लाइफ के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं. वहीं, जाह्नवी ने हाल ही में अपनी डेब्यू मूवी धड़क को लेकर बात की है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि इस मूवी के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं.
धड़क की रिलीज के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं जाह्नवी
दरअसल, राज शमनी के पॉडकास्ट में बात करते हुए जाह्नवी कपूर ने कई बातों को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर भी बात की है, जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर नजर आए थे. एक्ट्रेस ने धड़क को लेकर कहा, "आप जानते हैं, जब भी कोई मुझसे मेरी डेब्यू फिल्म धड़क के बारे में बात करता है, तो वो कहते हैं, वह उसमें बहुत अच्छी थी या हमें धड़क पसंद आई और तुमने बहुत पैसा भी कमाया.. लेकिन धड़क से मेरी यादें बहुत अलग है. धड़के के बाद मैं डिप्रेस्ड हो गई थी. मुझे लगा हो गया और लोग मुझसे नफरत करते हैं."
---विज्ञापन---
जाह्नवी ने खुद को कहा बेकार
एक्ट्रेस ने आगे कहा, " मुझे अपनी लाइफ में सारा वैलिडेशन अपनी मां से मिला है. वह चली गईं तो मैंने सोचा, ठीक है, मैं इसे दर्शकों पर छोड़ देती हूं और मुझे उम्मीद थी कि सब लोग मुझे अपना लेंगे, लेकिन जो मुझे नहीं पता था कि ऐसा होता नहीं है. मैं सिर्फ नेगेटिव बातों पर ध्यान देने लगी थी. मुझे लगता है कि सैयारा नए लोगों के साथ सबसे ज्यादा कमर्शियली सक्सेसफुल फिल्म थी. मुझे ये भी समझ नहीं आया कि ये हिट थी. बस ये पता था कि मैं बेकार हूं और लोग मुझसे नफरत करते हैं, क्योंकि मैंने सिर्फ नेगेटिविटी देखी और वही मेरी असलियत बन गई.
---विज्ञापन---
इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर के काम को लेकर बात करें तो उन्होंने साल 2018 में धड़क फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. जो कि 2016 की मराठी फिल्म सैराट की रीमेक है. इसके अलावा वह गुंजन सक्सेना, रूही, घोस्ट स्टोरी, गुड लक जेरी, बवाल, देवारा पार्ट 1, सनी संस्कारी की तुलसी कुमार जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके बाद वह राम चरण के साथ फिल्म पेड्डी में दिखाई देंगी. जो कि इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.