Janhvi Kapoor Koffee With Karan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी फिल्मों के साथ-साथ बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) संग अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में वरुण धवन के साथ 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) के नए एपिसोड में पहुंचीं जाह्नवी ने आखिरकार अपनी शादी के प्लांस पर चुप्पी तोड़ दी है. करण जौहर के सीधे सवाल पर जाह्नवी ने साफ कह दिया कि फिलहाल फैंस को शहनाई सुनने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने बहन खुशी कपूर और वेदांग रैना के रिश्तों पर भी कई दिलचस्प खुलासे किए हैं.

अगले 2-3 साल तक शादी का कोई इरादा नहीं

शो के दौरान जब होस्ट करण जौहर ने जाह्नवी से उनकी शादी के प्लांस के बारे में पूछा, तो एक्ट्रेस ने बिना किसी झिझक के कहा- "अगले 2-3 साल तक तो पक्का नहीं." जाह्नवी ने साफ कर दिया कि वह फिलहाल अपने एक्टिंग करियर पर फोकस कर रही हैं और शादी जैसा बड़ा फैसला जल्दबाजी में नहीं लेंगी.

शिखर पहाड़िया संग रिश्ते पर खुलकर की बात

लंबे समय से शिखर पहाड़िया संग नाम जुड़ने और कई मौकों पर साथ स्पॉट होने के बावजूद जाह्नवी ने फिलहाल शादी की किसी डेट या तैयारी की खबरों को खारिज कर दिया. हालांकि, दोनों का बॉन्ड और अंडरस्टैंडिंग फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है.

मुश्किल वक्त और ब्रेकअप फेज में अपनों का सहारा

फैमिली और करीबियों के ब्रेकअप फेज पर बात करते हुए जाह्नवी ने बताया कि उनके सर्कल में सभी लोग निजी परेशानियों के बावजूद एक-दूसरे को संभालना जानते हैं. उन्होंने कहा कि उनके करीबी मुश्किल वक्त में एक-दूसरे को इमोशनल सपोर्ट देने में काफी अच्छे हैं.

बहन खुशी कपूर और वेदांग रैना को दी खास सलाह

करण जौहर ने जब डेटिंग एडवाइस मांगी, तो जाह्नवी ने एक्टर वेदांग रैना (Vedang Raina) को जरूरत से ज्यादा सोचना छोड़ने की सलाह दी. वहीं अपनी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के लिए उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि खुशी को अब किसी की सलाह की जरूरत है.

वरुण धवन का एक्स-पार्टनर्स पर बेबाक बयान

इसी एपिसोड में जब वरुण धवन से उनके पास्ट रिलेशंस और एक्स-पार्टनर्स से मिलने पर सवाल हुआ, तो उन्होंने साफ कहा- "मैं शादीशुदा हूं और अपनी लाइफ में खुश हूं, बाकी लोग क्या करना चाहते हैं यह उन पर निर्भर करता है."