Jameel Jamali and Traffic Police: फिल्म धुरंधर की रिलीज के बाद से किसी और को पॉपुलैरिटी मिली हो या न मिली हो लेकिन एक्टर राकेश बेदी की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई हैं. फिल्म में उनके किरदार जमील जमाली को लोगों इतना ज्यादा पसंद किया कि उन्हें खुद भी अंदाजा नहीं है उनकी फैन फॉलोविंग कितनी ज्यादा बढ़ गई है. इसका ताजा उदाहरण हाल ही में मुंबई के सड़क पर देखने को मिला. जिसका एक वीडियो इस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको ये पूरा माजरा विस्तार से समझाते हैं.
'अब चालान मत…'
दिग्गज एक्टर राकेश बेदी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है, जहां उन्हें ट्रैफिक पुलिस ने चलती गाड़ी में पॉडकास्ट करते हुए पकड़ लिया. पुलिस ने एक्टर की गाड़ी रुकवाई और शीशा नीचे हुआ तो वो लोग हैरान रह गए. ट्रैफिक पुलिस ने राकेश बेदी को देखा और तुरंत मुस्कुराने लगे. उन्होंने बताया कि वो उनके फैन हैं. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में उनके काम की तारीफ भी की. इस दौरान राकेश बेदी ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अब चालान मत काट देना.' ये बात सुनने के बाद आसपास मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं.
ट्रैफिक पुलिस बने फैनबॉय
दरअसल, राकेश बेदी मंगलवार को यूट्यूब शो 'द बॉम्बे जर्नी' के नए पॉडकास्ट एपिसोड के लिए उनकी मुंबई की सैर कर रहे थे. इसी दौरान ये अनएक्सपेक्टेड घटना घटी, जो यूट्यूबर के कैमरे में कैद हो गई, जिसकी वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी. वीडियो के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'ट्रैफिक पुलिस को फैनबॉय बनते देखना रोज-रोज नहीं होता!'
यह भी पढ़ें: ‘द फैमिली मैन’ के इस एक्टर ने बताई पत्नी की हालत, बोले- हिम्मत से वो…
फैंस खुशी से गदगद
राकेश बेदी की ये वीडियो देख उनके फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं. इन फैंस ने वीडियो पर कई मजेदार और फनी कमेंट्स किए हैं, जैसे एक यूजर ने लिखा, 'एक्टर इस तरह की तारीफ और सम्मान के लिए ही जीता है.' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे खुशी है कि उन्हें अब यह तारीफ और पॉपुलैरिटी मिल रही है, देर से ही सही, लेकिन अच्छा है, कम से कम अब उन्हें वर्षों की कड़ी मेहनत का फल मिल रहा है.'