Jacqueline Fernandez Bodyguard Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी चल रही हैं. इसी बीच जैकलिन फर्नांडीस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो में जैकलिन के ज्यादा उनके बॉडीगार्ड पर लोग फोकस कर रहे हैं. दरअसल, इस वीडियो में लोगों को जैकलिन के बॉडीगार्ड की हरकतें बिल्कुल भी पसंद नहीं आईं. इतना ही नहीं इसके लिए लोग सोशल मीडिया पर जैकलिन के बॉडीगार्ड को खूब ट्रोल भी कर रहे हैं. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

आखिर क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जैकलिन फर्नांडीस का ये वीडियो उस वक्त का है, जब शनिवार को जैकलिन फर्नांडीस मुंबई के एक इवेंट में शामिल हुईं. वीडियो में जैकलिन इवेंट के दौरान अपने फैन के साथ तस्वीरें खिंचवाने की कोशिश कर रही होती हैं, जबकि उनका बॉडीगार्ड उनकी कलाई पकड़कर उन्हें रोकता दिखाई दे रहा है. हालांकि, बॉडीगार्ड की कई कोशिशों के बाद भी एक्ट्रेस जैकलिन ने अपने फैंस के साथ सेल्फी. जिसके बाद उनका बॉडीगार्ड एक्ट्रेस का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज पर लेकर चला जाता है.

---विज्ञापन---

फैंस ने खूब सुनाई खरी-खोटी

इस वीडियो क्लिप में जैकलिन के बॉडीगार्ड का फैंस के साथ इस तरह का बर्ताव लोगों को पसंद नहीं आया, जिसके बाद, वीडियो पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों ने एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड को काफी खरी-खोटी सुनाई. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'बॉडीगार्ड है या पति.' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत बुरा आदमी है. बॉडीगार्ड उनकी इज्जत नहीं करता. बहुत से लोगों को इस तरह के लोग पसंद नहीं आते.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई, ये एक्टर लोग किसी दूसरे को खुद से टच नहीं होने देते, इसलिए बॉडीगार्ड सबको दूर कर रहा है. इन्हें पहले से समझा कर रखा जाता है, वरना वो इन्हें इतना टच कैसे करते?'