बॉलीवुड में रिश्तों को लेकर चर्चाएं अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. अब एक्टर ईशान खट्टर की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में आ गई है. ईशान का नाम लंबे समय से चांदनी बैंज के साथ जोड़ा जाता रहा है. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया और उनकी तस्वीरें व स्पॉटिंग वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए. माना जा रहा था कि दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है. हालांकि, अब सामने आ रही रिपोर्ट्स ने इस कहानी में नया ट्विस्ट ला दिया है.

चांदनी बैंज से अलग हुए ईशान?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान खट्टर और चांदनी बैंज अब साथ नहीं हैं और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. हालांकि, दोनों के ब्रेकअप को लेकर अभी तक ईशान या चांदनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में इन खबरों की पुष्टि नहीं की जा सकती.

---विज्ञापन---

सारा अर्जुन से बढ़ी नजदीकियां?

ईशान और चांदनी को पिछले काफी समय से एक-दूसरे के साथ देखा जाता रहा है. दोनों की नजदीकियां बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय रही हैं. अब अचानक उनके अलग होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है.

सारा अर्जुन के साथ बढ़ी नजदीकियां?

इस बीच ईशान का नाम एक्सट्रेस सारा अर्जुन के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों ने हाल ही में एक एड फिल्म के लिए साथ काम किया है. बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान दोनों ने काफी समय साथ बिताया और इसी दौरान उनकी अच्छी बॉन्डिंग बन गई.

---विज्ञापन---

सेट पर कैसा था ईशान और सारा का बॉन्ड?

फिल्मफेयर की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि ईशान और सारा सेट पर एक-दूसरे के साथ काफी सहज थे. दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी काफी नैचुरल नजर आई. इसी वजह से इंडस्ट्री में दोनों की बढ़ती नजदीकियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

ईशान और सारा एक-दूसरे कर रहे डेट?

हालांकि, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि ईशान और सारा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. वहीं, यह दावा भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है कि चांदनी और ईशान के ब्रेकअप की वजह सारा अर्जुन हैं.

---विज्ञापन---

मधुबाला बनेंगी सारा अर्जुन?

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अर्जुन भी इन दिनों चर्चा में हैं. खबरों के मुताबिक, वह जल्द ही दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला की भूमिका पर्दे पर निभाती नजर आ सकती हैं. बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली मधुबाला पर आधारित एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और इसमें सारा को कास्ट किया गया है.

बॉलीवुड गलियारों में हलचल

अब ईशान और सारा की बढ़ती नजदीकियों की खबरें कितनी सच हैं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. फिलहाल दोनों की जोड़ी ने बॉलीवुड गलियारों में हलचल जरूर बढ़ा दी है.

---विज्ञापन---