बॉलीवुड के गलियारों से कई किस्से ऐसे निकलकर सामने आते हैं, जो हर किसी को हैरान कर देते हैं, इन्हीं में से एक किस्सा फिल्मी-दुनिया और राजनीतिक से जुड़ा है, जिसने इंदिरा गांधी के सपने को तोड़ दिया, दरअसल भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कपूर खानदान की बेटी को अपने घर की बहू बनाना चाहती थी, लेकिन इस सपने के बीच सोनिया गांधी आ गईं, और पूरी कहानी ही बदल गई.

फिल्मी-राजनीतिक दुनिया का दिलचस्प किस्सा

कहते हैं न कि हमेशा चाही हुई चीजें पूरी नहीं होती, और जो होना होता है, वो होकर रहता है, ऐसा ही एक कहानी बॉलीवुड और पॉलीटिक्स की दुनिया से जुड़ा है, जहां इंदिरा गांधी ने एक सपना देखा, जो कभी पूरा न हो सका. जी हां फिल्मी दुनिया और राजनीति का रिश्ता हमेशा से दिलचस्प रहा है. कई बार नेताओं और फिल्मी दुनिया के चमकते सितारों के बीच ऐसी कहानियां पनपीं जो कभी पूरी न हो सकी, ऐसी ही एक स्टोरी देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राज कपूर के परिवार और राजीव गांधी से जुड़ी है. कहा जाता है कि एक समय इंदिरा गांधी चाहती थीं कि कपूर खानदान की बेटी उनके घर की बहू बने, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

---विज्ञापन---

इंदिरा गांधी का सपना जो न हो सका पूरा

वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई ने अपनी किताब 'नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पावर इन इंडियन पॉलिटिक्स' में इस दिलचस्प किस्से का जिक्र किया है. जिसमें लिखा था, कि इंदिरा गांधी का कपूर परिवार से बेहद अच्छा संबंध था. वह राज कपूर और उनके परिवार का बहुत सम्मान करती थीं.

सोनिया गांधी की वजह से अधूरा रह गया सपना

इसी वजह से उनकी इच्छा थी कि यह दोस्ती रिश्तेदारी में बदल जाए. कहा जाता है कि इंदिरा गांधी अपने बड़े बेटे राजीव गांधी की शादी राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतु कपूर से करवाना चाहती थीं. लेकिन यह रिश्ता कभी आगे नहीं बढ़ सका. जिसके पीछे सबसे बड़ा कराण बना राजीव गांधी और सोनिया गांधी की प्यार. पढ़ाई के दौरान ब्रिटेन में राजीव गांधी की मुलाकात सोनिया गांधी से हुई. दोनों एक-दूसरे के करीब आए और बाद में फरवरी 1968 में शादी के बंधन में बंध गए.

---विज्ञापन---

राज कपूर ने की बेटी की फेमस बिजनेसमैन से शादी

इसके साथ ही इंदिरा गांधी का यह सपना टूट गया. दूसरी ओर, राज कपूर ने भी अपनी बड़ी बेटी ऋतु कपूर की शादी 1969 में फेमस बिजनेसमैन राजन नंदा से कर दी थी. शादी के बाद ऋतु नंदा ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए रखी और अपने परिवार-बिजनेस पर ध्यान दिया. उनकी बहन रीमा कपूर ने भी फिल्मों में करियर नहीं बनाया.

---विज्ञापन---

अमिताभ बच्चन से अब जुड़ा रिश्ता

बता दें, राज कपूर के तीनों बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर फिल्मों में नजर आए. इनमें ऋषि कपूर ने सबसे ज्यादा सफलता हासिल की. वहीं कपूर खानादान की आज नई पीढ़ी में रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर बॉलीवुड के बड़े नाम हैं. वहीं आगे चलकर ऋतु नंदा का रिश्ता बच्चन परिवार से जुड़ा. उनके बेटे निखिल नंदा ने अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से शादी की. इस रिश्ते से ऋतु नंदा अमिताभ बच्चन की समधन बनीं.

---विज्ञापन---