दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग पंजाबी कॉमेडी फिल्म ‘सरदार जी 3’ इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से इसमें पाक एक्ट्रेस के होने की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस फिल्म के पाकिस्तान में रिलीज होने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। देशभर के फैंस इस फैसले से नाखुश हैं और दिलजीत पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साथ ही फिल्म के बैन की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। इसके साथ ही लोग दिलजीत दोसांझ पर भी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म को लेकर कोई एक्शन लिया जाता है या नहीं।
'सरदार जी 3' के पाकिस्तान में रिलीज का फैसले पर लोगों का फूटा गुस्सा
‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर दिखाई दी हैं जो पाकिस्तान की एक्ट्रेस हैं। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद तो दर्शकों का गुस्सा फूट ही रहा था लेकिन मामला तब और बढ़ गया जब यह जानकारी सामने आई कि ‘सरदार जी 3’ को पाकिस्तान में भी 27 जून को रिलीज किया जाएगा। सोशल मीडिया पर लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, फैसलाबाद और सियालकोट के सिनेमाघरों की लिस्टिंग वायरल हो रही है, जिसमें फिल्म की स्क्रीनिंग की पुष्टि की गई है। इससे भारतीय फैंस में नाराजगी और तेज हो गई है।
FWICE ने जताया वरोध और फिल्म के बैन की हो रही मांग
फिल्म में हानिया आमिर के अलावा नासिर चिन्योती, डेनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे पाकिस्तानी स्टार्स को फिल्म के ट्रेलर में देखा गया है। इसमें हानिया आमिर को बतौर लीड किरदार में देखा जा रहा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय फिल्म संगठनों ने पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम न करने की सख्त हिदायत दी थी। FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज) ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है और फिल्म व दिलजीत दोसांझ के खिलाफ बॉयकॉट की मांग की है।
sardaar-ji-3-pakistan-release-controversy
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 100 करोड़ से महज इतने कदम दूर ‘सितारे जमीन पर’, जानिए ‘कुबेर’ की कैसी रही कमाई
सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
दिलजीत दोसांझ को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का काफी ज्यादा सामना करना पड़ रहा है। इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट पर यूजर्स जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "शर्म आनी चाहिए दिलजीत।" वहीं एक अन्य ने कहा, "देश पहले आता है, आज आपने एक फैन खो दिया।" कई यूजर्स ने फिल्म के बहिष्कार की मांग की है और देशहित को सर्वोपरि बताया है। बता दें कि इंडिया के फेमस सिंगर मीका सिंह ने भी इस मामले में नाराजगी जाहीर करते हुए चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि दिलजीत दोसांझ को इस फैसले पर माफी मांगनी चाहिए और देशहित में ठीक से फैसले लेने चाहिए।
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 2 के विनर्स रिवील, ट्रॉफी थामे Elvish Yadav- Karan Kundrra की तस्वीरें लीक
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.